फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकायों को उपलब्ध कराएं पंचायतों से संबंधित अभिलेख : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

जिलाधिकारी एसए मुरुगेशन ने डोईवाला, रायपुर, सहसपुर एवं विकासनगर के खंड विकास अधिकारियों को नगर निगम और निकायों में शामिल हुई पंचायतों के अभिलेख संबंधित निकायों को जल्द उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने शनिवार को नगर निगम एवं निकायों में शामिल ग्राम पंचायतों, राजस्व ग्रामों के अभिलेखों आदि के मामले में संबंधित खंड विकास अधिकारियों के निर्देशित किया है। डीएम ने पंचायत विकास अधिकारी व ग्राम पंचायत विकास अधिकारी की सहायता से निर्धारित प्रारूपों पर रिपोर्ट प्रस्तुत उपलब्ध करानी की बात कही है। इसके अलावा जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून, ऋ षिकेश, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद डोईवाला, विकासनगर और अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत हरबर्टपुर सेलाकुई को भी निर्देश दिए हैं। नगर निकाय में शामिल राजस्व ग्रामों की सूचना जिला पंचायतीराज अधिकारी के माध्यम से निदेशक पंचायतीराज को उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें