फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज धूमधाम से मनेगा लोहड़ी का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

लोहड़ी का त्योहार आज शहर में धूमधाम से मनाया जाएगा। राजधानी के कई क्षेत्रों में त्योहार के लिए शुक्रवार को लोगों ने खरीदारी की। आज शाम पूजा अर्चना के बाद लोहड़ी जलाई जाएगी। जिसके बाद लोगों को प्रसाद बांटकर लोहड़ी की खुशियां मनाई जाएगी।
शहर क्षेत्र में प्रेमनगर के रामलीला मैदान, पटेलनगर क्षेत्र, धामावाला और रेसकोर्स में लोहड़ी का मुख्य आयोजन होता है। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जुटकर लोहड़ी की खुशियां मनाते हैं। पंजाबी समुदाय बहुत कुछ अन्य इलाकों में भी छोटे आयोजन होंगे। वहीं, बड़ी संख्या में लोगों ने व्यक्तिगत तौर पर लोहड़ी मनाने की तैयारी की है। हरीश आनंद ने बताया कि शनिवार को सुबह से ही पटेलनगर क्षेत्र में लोहड़ी मनाने की तैयारी शुरू कर दी जाएगी। इसमें पंजाबी समुदाय के साथ ही आस-पास के अन्य लोग भी हिस्सा लेते हैं। शाम को पूजा के बाद लोहड़ी जलाकर उसमें फुल्ले, गुड़, मूंगफली, रेवड़ी समेत अन्य चीजें डाली जाती है। इसके बाद यही प्रसाद लोगों में भी बांटा जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनसेट::
खास होती है पहली लोहड़ी
पंजाबी समुदाय में लोहड़ी बेहद धूमधाम से मनाए जाने वाला त्योहार है। विशेषकर नवजात शिशुओं और शादी के बाद पहली लोहड़ी का विशेष महत्व है। यही कारण है कि जिन घरों में पिछले एक साल के दौरान बच्चे का जन्म हुआ या शादी हुई, वहां लोहड़ी की सबसे ज्यादा धूम होती है।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें