जैविक खेती के प्रति किया जागरूक, स्वच्छता के लिए निकाली रैली
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
जीआईसी पजिटिलानी के एनएसएस स्वयंसेवियों ने सात दिवसीय विशेष शिविर के चौथे दिन बृहस्पतिवार को सलगा गांव में जैविक खेती को लेकर जनजागरण अभियान चलाया। जीआईसी लांघा व बेसोगीलानी के स्वयंसेवियों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली। जीआईसी छरबा के स्वयंसेवियों ने सामाजिक कुरीतियों दूर करने का संकल्प लिया।
जीआईसी पजिटिलानी के शिविर के दौरान कार्यक्रम अधिकारी सुप्रिय बहुखंडी ने कहा कि रसायनिक खाद के प्रयोग से कैंसर के मरीज बढ़ रहे हैं। ऐसे में जैविक खेती को बढ़ावा देने की जरूरत है। सुबह के समय छात्रों ने योगासन का अभ्यास किया। इस मौके पर विरेंद्र तोमर, मुकेश, सचिन, यशपाल, रीना, महिमा, संगीता आदि मौजूद रहे।
जीआईसी छरबा के सात दिवसीय विशेष शिविर के समापन पर स्वयंसेवियों ने सामाजिक कुरीतियों को दूर करने का संकल्प लिया। ग्राम प्रधान रामकरण पाल ने समाज सेवा को सच्ची सेवा बताया। आयोजन का संचालन राजेंद्र कुमार राजपूत ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य रामबाबू विमल, कार्यक्रम अधिकारी प्रेम प्रकाश शुक्ला, जितेंद्र सिंह बुटोइया, विनोद कुमार पाठक, मनोज राणा, राजपाल सिंह, खजान सिंह, रघुनाथ, मंजुला आदि मौजूद रहे।
जीआईसी लांघा के स्वयंसेवियों ने तीसरे दिन ग्राम भूड़ में स्वच्छता पर जागरूकता रैली निकाली और स्कूल के चारों ओर उगी झाड़ियां साफ कीं। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी मनसाराम सती, आनंद सिंह चौहान, सुमित तोमर, आयुष, रिंकू आदि मौजूद रहे। जीआईसी बेसोगीलानी के स्वयंसेवियों ने खतार गांव में जलस्रोत के पास सफाई अभियान चलाया। ग्रामीणों को पॉलिथीन और गाजर घास उन्मूलन के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह तोमर, बलवीर सिंह बिष्ट, दिनेश तोमर, सुनील तोमर, जनक सिंह तोमर, मीना चौहान, प्रिया तोमर, उर्मिला, सपना, आकांक्षा, आशिता, नीतू तोमर, अंकित चौहान, अमित तोमर, विकेश तोमर आदि मौजूद रहे।