फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे की मार से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कोहरे की मार से धीमी हुई ट्रेनों की रफ्तार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
मैदानी क्षेत्रों में कोहरा बढ़ने से देहरादून आने वाली ट्रेनों की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है, जिससे ट्रेनों के लेट पहुंचने का समय भी प्रतिदिन बढ़ रहा है। रविवार को हावड़ा एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे देरी से पहुंची। जिस कारण देहरादून से भी आधे घंटे लेट रवाना की गई। इसके साथ ही बाहर से आने वाली अधिकांश ट्रेन कई घंटे देरी से दून आई। ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

हावड़ा एक्सप्रेस का दून पहुंचने का सही समय सुबह 7.35 बजे हैं। लेकिन रविवार को यह ट्रेन दोपहर दो बजे ही पहुंची। जिससे वापसी में हावड़ा एक्सप्रेस निर्धारित शाम आठ बजे के समय से आधा घंटे देरी से रवाना हुई। वहीं दिल्ली से आने वाली जनशताब्दी, नंदा देवी, अमृतसर लाहौरी एक्सप्रेस निर्धारित समय से एक घंटे देरी से आई। इलाहाबाद लिंक एक्सप्रेस छह घंटे लेट होने से शाम सात बजे देहरादून पहुंची, लेकिन काठगोदाम के लिए इस ट्रेन को निर्धारित समय 10.55 बजे रवाना किया गया। मसूरी एक्सप्रेस 50 मिनट और बांद्रा एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। कोचिविली से देहरादून आने वाली ट्रेन पांच घंटे देरी से आई। स्टेशन अधीक्षक करतार सिंह ने बताया कि पिछले दो दिनों से हावड़ा व लिंक एक्सप्रेस सबसे ज्यादा लेट हो रही है। रविवार को देहरादून से हावड़ा एक्सप्रेस आधा घंटे देरी से रवाना की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें