नगर निगम की ओर से हर पांच किमी पर एक विडियो रिकार्डिंग दल और ड्रोन द्वारा 50 किमी लंबी मानव श्रृंखला का वीडियो बनाया गया। पूरी श्रृंखला की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई। निगरानी पूरी होने के बाद सुबह 10.30 बजे मानव श्रृंखला का समापन किया गया।
नारों से गूंज उठा आकाश
मानव श्रृंखला के दौरान बच्चे हों या बड़े या फिर बुजुर्ग। सभी का उत्साह देखते ही बन रहा था। इस दौरान वह भारत माता की जय, वंदे मातरम, घर-घर हम जाएंगे, प्लास्टिक के खिलाफ अलख जगाएंगे आदि के नारे लगाते दिखाई दिए।
सेल्फी का दिखा क्रेज
मानव श्रृंखला के दौरान लोगों में सेल्फी का खासा क्रेज दिखाई दिया। छात्र-छात्राएं अपने दोस्तों और शिक्षकों के साथ सेल्फी खींचते नजर आए। वहीं, बड़े-बुजुर्ग भी अपने ग्रुप के साथ सेल्फी खींच रहे थे। लोगों ने मेयर सुनील उनियाल गामा और नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय के साथ भी उन्होंने सेल्फी ली।
पारंपरिक परिधानों में दिखे लोग
मानव श्रृंखला के दौरान कई जगहों पर लोग पारंपरिक परिधानों में दिखाई दिए। मसूरी डायवर्जन के पास गढ़वाली ड्रेस पहने महिला एवं पुरुषों ने स्थानीय भाषा में गीत गाकर पॉलीथिन का बहिष्कार करने की अपील की। इसी तरह राजपुर रोड, धर्मपुर, चकराता रोड भी तमाम लोग गढ़वाली परिधानों में देखने को मिले।
इन संगठनों ने लिया हिस्सा
भाजपा, भाजयुमो महानगर, कांग्रेस, राम मार्केट शॉपकीपर एसोसिएशन, देहरादून ट्रक ऑपरेटर्स एसो., देहरादून आढ़ती एसो. सब्जी मंडी, देहरादून ऑटोमोबाइल्स डीलर्स एसो., दर्शनी गेट, बाबूगंज, पीपल मंडी व्यापार मंडल, क्लेमेंटटाउन-टर्नर रोड व्यापार मंडल, मोहब्बेवाला व्यापार मंडल, राजेंद्र नगर व्यापार संघ, सैय्यद मोहल्ला संघ, सेनेटरी मर्चेंट एसो., सर्राफा मंडल, वेलफेयर एसो. ऑफ उत्तराखंड, दून वैली कॉन्ट्रैक्ट एसो., दून इलेक्ट्रिकल्स कॉन्ट्रैक्ट्स एंड मर्चेंट एसो., जाखन व्यापार मंडल, आईएसबीटी शॉपकीपर समिति, कांवली रोड व्यापार संघ एसो., व्यापार संघ डाकरा, किशन नगर कौलागढ़ रोड शॉपकीपर समिति, धामावाला मोहल्ला व्यापार मंडल, हनुमान चौक व्यापार संघ, दून कैमिस्ट होलसेल एसो., कैमिस्ट एसो., अमृत कौर व्यापार मंडल, जोगीवाला शॉपकीपर समिति, ओगल भट्टा व्यापार मंडल, कंबाइंड इफोर्ट समिति, कारगी व्यापार समिति, उत्तराखंड दुग्ध विकास समिति, बेकर्स एसो., हलवाई समिति, दून संगमरमर एसो., होलसेल क्लाथ मर्चेंट एसो., बुक सेलर्स एंड पेपर्स मर्चेंट एसो., ऑयल मिलर्स एसो., ऑल एलपीजी फेडरेशन, दून रेसिडेंट वेलफेयर फ्रंट देहरादून सोसाइटी, सामाजिक संगठनों के साथ ही शहर के तमाम स्कूलों और कॉलेजों के हजारों छात्र-छात्राएं मानव श्रृंखला में शामिल हुए।
भाजपा महानगर अध्यक्ष विनय गोयल, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, भाजयुमो महानगर अध्यक्ष श्याम पंत, महामंत्री राजेश रावत, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, नोडल अफसर अमृत आशीष कठैत, भवन कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, मोहित द्विवेदी, अनिल डबराल, संजीव वर्मा, वाणी विलास तिवारी आदि।
इन जोनों के जरिये बनी 50 किमी लंबी मानव श्रृंखला
जोन सेक्टर (कहां से कहां तक) लोगों की संख्या
1. मियांवाला चौक से विवेकानंद स्कूल जोगीवाला तक 18083
2. विवेकानंद स्कूल जोगीवाला से लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मपुर तक 21397
3. लक्ष्मी नारायण मंदिर धर्मपुर से बहल चौक तक 13987
4. बहल चौक से गोयल प्लाजा राजपुर रोड तक 16749
5. गोयल प्लाजा से घंटाघर तक 17928
6. घंटाघर से वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान गेट तक 13262
7. वाडिया हिमालयी भूविज्ञान संस्थान गेट से हनुमान मंदिर तक 11873
8. हनुमान मंदिर सहारनपुर रोड से तहसील चौक तक 9685
7. तहसील चौक से नगर निगम कार्यालय मुख्य गेट तक 5363
दून की जनता का बहुत बहुत धन्यवाद करता हूं। प्लास्टिक बड़ा मुद्दा है। ये हमारे समाज के लिए बड़ा अभिशाप है। क्षेत्र के छोटे से लेकर युवा और बुजुर्गों ने अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। कांग्रेस ने भी साथ दिया है। जिससे साबित होता है कि प्लास्टिक के खिलाफ नगर निगम की जंग में सभी शामिल हैं। उन्होंने प्रदेश के साथ ही देशवासियों को प्लास्टिक के खिलाफ मानव श्रृंखला बनाकर बड़ा संदेश दिया है।
- सुनील उनियाल गामा, मेयर
देहरादून के लोग बेहद जागरुक हैं। हमने करीब एक लाख लोगों के मानव श्रृंखला में शामिल होने का अनुमान लगाया था। लेकिन, यह संख्या एक लाख 28 हजार से भी ज्यादा रही। जो दिखाता है कि दूनवासी प्लास्टिक के खिलाफ कितने ज्यादा जागरुक हैं। आज की मानव श्रृंखला देखकर लग रहा है कि लोगों ने सिंगल यूज प्लास्टिक को बाय-बाय करने का मन बना लिया है।
- विनय शंकर पांडेय, नगर आयुक्त