नैनीताल जिले के आठ ब्लॉकों में भाजपा ने ओखलकांडा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा है, जबकि भीमताल ब्लॉक प्रमुख पद पर हरीश बिष्ट का निर्विरोध निर्वाचित होने का रास्ता साफ हो चुका है।
ऐसे में छह ब्लॉक प्रमुख की सीटों पर सभी की निगाह लगी हुई है। इसमें रामनगर ब्लॉक प्रमुख पद पर भाजपा विधायक दीवान सिंह बिष्ट की बहू श्वेता बिष्ट ने निर्दलीय नामांकन कराया। इसी तरह कोटाबाग से भाजपा से रवि कन्याल ने नामांकन कराया।
बेतालघाट से भी पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ चुनाव लड़ाने की बात सामने आ रही थी। ऐसे में भाजपा के पदाधिकारी ‘अपनों’ को मनाने की कोशिश में जुट थे लेकिन कोशिश सफल नहीं हो सकी। ऐसे में पार्टी ने कड़ा रुख अपनाया है।