मौसम साफ होने से अब कोहरा के चलते 18 दिसंबर से बंद की गई लंबी दूरी की पांचों ट्रेनों का संचालन की तैयारी शुरू कर दी है।
इनमें से एक ट्रेन वाराणसी- देहरादून का संचालन शुरू हो चुका है। दो ट्रेनें मंगलवार से, एक ट्रेन से एक मार्च से और दूसरी का संचालन 17 मार्च से शुरू होगा। इन ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को आवागमन में आसानी होगी।
कोहरे के चलते हुए हरिद्वार- अमृतसर जन शताब्दी (12053-54) और उज्जैनी एक्सप्रेस (14309-10),वाराणसी- देहरादून (14265-66), लाहौरी एक्सप्रेस, देहरादून- अमृतसर (14631-32) और जम्मूतवी (14605-06) को बंद कर दिया था। ये सभी ट्रेनों लंबी दूरी की होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही थी।
अब मौसम साफ होने के बाद इन ट्रेनों के संचालन की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें जम्मू तवी एक्सप्रेस का संचालन सोमवार से शुरू कर दिया। अन्य दो ट्रेनों हरिद्वार अमृतसर- जन शताब्दी और उज्जैनी एक्सप्रेस का संचालन 28 फरवरी से शुरू कर दिया जाएगा। इनके अलावा लाहौरी एक्सप्रेस देहरादून अमृतसर को एक मार्च से चलाया जाएगा।
अन्य शेष एक ट्रेन वाराणसी देहरादून का संचालन 17 मार्च से किया जाएगा। स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह ने बताया कि कोहरे के चलते हुए जिन ट्रेनों का संचालन ठप था, अब उनका संचालन शुरू करने की तैयारी हो चुकी है।