फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिटायरमेंट से पहले पांच सहायक खेल प्रशिक्षकों को तोहफा

Tue, 25 Aug 2015 09:03 PM IST
ब्यरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
खेल विभाग के पांच सहायक खेल प्रशिक्षकों की उप जिला खेल अधिकारी (डिप्टी डीएसओ) पद के लिए डीपीसी हुई। जल्द ही इस संबंध में आदेश भी जारी हो जाएंगे।
विज्ञापन


उत्तराखंड खेल विभाग में रिटायरमेंट के करीब पहुंचे सहायक खेल प्रशिक्षकों को आखिरी सालों में पदोन्नति का लाभ मिला है। मंगलवार को देहरादून जिले में तैनात बास्केटबाल प्रशिक्षक दिनेश असवाल, पिथौरागढ़ में बॉक्सिंग प्रशिक्षक किशन सिंह महर, चंपावत के बॉक्सिंग प्रशिक्षक जगजीवन सिंह मेहता, बागेश्वर के हॉकी प्रशिक्षक जुबेद अहमद और हल्द्वानी में तैनात वालीबाल खिलाड़ी बबीता बिष्ट की पदोन्नति के संबंध में डीपीसी हो गई।
विज्ञापन


चार को पहली बार प्रमोशन
पांचों सहायक खेल प्रशिक्षक अब उप जिला खेल अधिकारी बन गए हैं, जिनके आदेश जल्द ही लोक सेवा आयोग के माध्यम से जारी होंगे।

बता दें कि इनमें चार खेल प्रशिक्षक ऐसे हैं, जिनको पूरी सेवा काल में पहला प्रमोशन मिला है। इसमें से कुछ खेल प्रशिक्षक अगले साल तक रिटायर होने वाले हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें