फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: महिला के घर से चोरी के 48 लाख रुपये और बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला के घर से चोरी हुई नकदी में से पुलिस ने 48 लाख रुपये और बरामद किए हैं। ये रुपये मुख्य आरोपी सन्नी के दोस्त के पिता के पास से बरामद हुए हैं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि, धीरज की तलाश में पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन






एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया, मीनू गोयल निवासी रायपुर ने अपनी पैतृक संपत्ति दिल्ली में बेची थी। इस संपत्ति को बेचकर उन्हें 13 करोड़ रुपये मिले थे। इनमें से कुछ बैंक खाते में और कुछ नकद मिले। उन्होंने देहरादून में बसने के लिए मकान और निवेश के लिए कुछ संपत्तियों की तलाश शुरू की। उनकी मुलाकात सन्नी नाम के युवक से हुई। सन्नी प्रॉपर्टी का ब्रोकर था। उसने महिला को दो करोड़ रुपये में एक मकान दिलाया। इसके बाद उनके लिए अन्य जगहों पर संपत्तियां तलाश रहा था। इस बीच मीनू अपने एक दोस्त के साथ पार्टी करने रेस्टोरेंट में चली गईं।
वहां पर सन्नी को भी आना था। लेकिन, सन्नी कुछ देर बाद वहां पहुंचा। मीनू जब अपने घर पहुंचीं तो देखा कि रुपयों से भरे तीन बैग गायब हैं। उन्होंने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की और सन्नी को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 2.60 करोड़ रुपये बरामद हुए। जबकि, एक बैग उसके दूसरे साथी धीरज के पास था। पुलिस धीरज की तलाश कर रही थी कि उसके घर पर धीरज के पिता भूदेव निवासी ग्राम वाजिदपुर थाना बड़ौत जनपद बागपत मिले। पुलिस ने भूदेव के ट्यूबवेल से 48 लाख रुपये बरामद किए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, धीरज दिल्ली भाग गया है। उसने अपने पिता से कहा था कि यह रुपये वह जमीन में गाड़ दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें