मौसम विभाग ने प्रदेश के कई हिस्सों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से कई जगहों पर नुकसान की भी आशंका है। बुधवार को सुबह से ही राजधानी में बारिश शुरू हो गई।
बारिश की वजह से कई क्षेत्रों में जलभराव हो गया। सड़कों पर पानी भरने की वजह से आने-जाने वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के बीच राजधानी में दिन का अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि अगले 48 घंटे प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है। राजधानी में भी बादल छाए रहेंगे और बारिश हो सकती है।