फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: अगले 48 घंटे भारी बारिश को रहें तैयार, राजधानी समेत पांच जिलों में अलर्ट जारी

Wed, 30 Aug 2017 09:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
मौसम विभाग ने प्रदेश के पांच जिलों में अगले 48 घंटे भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। बारिश की वजह से सूबे में कई जगहों पर नुकसान भी हो सकता है। इसके लिए मौसम विभाग ने सभी जिलों को एडवाइजरी भी भेज दी है।
विज्ञापन


प्रदेशभर में लगातार बारिश का सिलसिला बुधवार को भी जारी रहा। राजधानी सहित प्रदेश के कई इलाकों में दिन में बारिश हुई। कई जगहों पर तेज बारिश की वजह से जलभराव भी हो गया। मौसम विभाग ने 31 अगस्त की शाम से अगले 48 घंटे देहरादून, हरिद्वार, पौड़ी गढ़वाल, ऊधमसिंह नगर और नैनीताल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।

मौसम विभाग के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि तेज बारिश की वजह से पहाड़ में कई जगहों पर भूस्खलन का भी खतरा है। उन्होंने बताया कि संबंधित जिलों के जिला प्रशासन को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है। लोगों को भारी बारिश की चेतावनी के बीच सतर्क रहने की सलाह दी गई है। राजधानी में भी बृहस्पतिवार को एक से दो दौर की हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें