फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेंगू का प्रकोप जारी, 478 पहुंची रोगियों की संख्या

Sat, 27 Aug 2016 02:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
mosquitoe - फोटो : getty images
विज्ञापन
प्रदेश में डेंगू का असर फिलहाल थमता नजर नहीं आ रहा है। प्रदेशभर में रोगियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार को राजधानी में 15 नये मरीज सामने आने के बाद रोगियों की संख्या बढ़कर 459 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


स्वास्थ्य महानिदेशालय से मिली जानकारी के अनुसार, प्रदेश में शुक्रवार शाम तक 5841 लोगों के ब्लड सैंपल लिए गए हैं। इसमें 478 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। राज्य में सबसे ज्यादा प्रभावित देहरादून में 5656 लोगों के सैंपल लिए गए, इनमें 459 में डेंगू पॉजिटिव मिला। इनमें सबसे ज्यादा152 मामले पथरीबाग क्षेत्र में सामने आए हैं।

नैनीताल में अब तक 19 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। साथ ही, यूपी से भी दो मरीज इलाज के लिए यहां आए हैं। सीएमओ कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को 182 सैंपलों की जांच की गई, इसमें 15 में डेंगू की पुष्टि हुई।
विज्ञापन


इसमें रीठामंडी के तीन, राजपुर रोड के चार और कांवली रोड, रेसकोर्स, अधोईवाला और डीएल रोड का एक-एक मरीज शामिल हैं। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वाईएस थपलियाल ने बताया कि सभी क्षेत्रों में डेंगू नियंत्रण के उपाय किए जा रहे हैं। लोगों को भी सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें