फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने सौंपे 46 जाबांज अफसर, करेंगे देश की निगहबानी

Tue, 28 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मसूरी
विज्ञापन
itbp mussoorie - फोटो : अमरउजाला
विज्ञापन
देश की आन-बान-शान के खातिर अपने प्राणों की आहुति देने का प्रण लेने के साथ ही 46 नवसैन्य अधिकारी भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल की मुख्य धारा में जुड़ गए हैं।
विज्ञापन


बल की वेशभूषा में सजे-धजे और आत्म विश्वास से लबालब नवसैन्य अधिकारियों ने अकादमी के परेड मैदान में शानदार मार्च पास्ट किया। उन्होंने तिरंगा और बल ध्वज के देश की रक्षा की शपथ ली।

सोमवार सुबह पाइप बैंड की सुमधुर धुन पर सुरम्य वादियों के बीच स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस अकादमी के परेड मैदान में 22वें सहायक सेनानी जनरल डयूटी कोर्स के 46 नवसैन्य अधिकारी बल की मुख्य धारा से जुड़ गए।
विज्ञापन


भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के महानिदेशक कृष्ण चौधरी ने बतौर मुख्य अतिथि नवसैन्य अधिकारियों की परेड का निरीक्षण करने के बाद हौसला आफजाई की।

महानिदेशक ने सेवाकाल के दौरान आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करने के गुरूमंत्र दिया। उन्होंने कहा कि ईमानदारी सिर्फ पैसों के लेन-देन में ही नही बल्कि विचारों में भी होनी चाहिए। सेवाकाल और जीवन में कदम-कदम पर चुनौतियों से सामना होगा।
Trending Videos

पीपिंग सेरेमनी में कंधों पर सजाए सितारे

प्रवीण कुमार को बेस्ट ट्रेनी ट्रॉफी और सोर्ड ऑफ आनर दिया गया। - फोटो : अमरउजाला
उसका डटकर मुकाबला करने के लिए आत्म विश्वास और प्रशिक्षण के दौरान सिखाया गए गुर ही काम आएंगे। उन्होंने कहा कि आज से वे अधिकारी यानि नेतृत्व करने वाले हो गए हैं। एक रोमांचक यात्रा की शुरूआत हो गई है।

सेवा के प्रति समर्पित और प्रतिबद्घ होना अनिवार्य है। सीखने की कोशिश और कौशल विकास की संभावनाएं हमेशा बनी रहती है। दूसरे लोग टकटकी लगाए हुए हैं। ऐसे में आत्म निरीक्षण की आवश्यकता भी पड़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नवसैन्य अधिकारी अपनी सेवा बखूबी निभाएंगे।

उन्होंने आशा जताई कि अधिकारी राष्ट्र और बल का नाम रोशन करेंगे। परेड के बाद नवसैन्य अधिकारियों के परिजनों और अधिकारियों ने पीपिंग सेरेमनी में उनके कंधों पर सितारे लगाए।

शपथ एवं दीक्षांत परेड समारोह में अकादमी के निदेशक और आईजी नागेंद्र सिंह, उपनिदेशक दविंदर सिंह, सेनानी प्रशासन मनीष कुमार और सेनानी प्रशिक्षण शैँदिल कुमार, रिटायर्ड महानिदेशक आईटीबीपी आरके भाटिया, शीला चौधरी, नार्दन फ्रंटियर के आईजी एचएस गौरेया, सेवानिवृत्त डीआईजी एसपी चमोली समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे। परेड का नेतृत्व नवसैन्य अधिकारी प्रवीण कुमार ने किया।
विज्ञापन

46 में छह अफसर उत्तराखंड से

आईटीबीपी एकेडमी - फोटो : अमरउजाला
पास आउट होने वालों में उत्तर प्रदेश के 12, उत्तराखंड व बिहार के छह-छह, राजस्थान के चार, दिल्ली के तीन, केरल, मणिपुर, पंजाब व हरियाणा के दो-दो, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, अरूणाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़ व तेलंगाना के एक-एक अधिकारी शामिल रहे।

प्रवीण कुमार को मिली सोर्ड ऑफ ऑनर
सहायक सैनानी प्रवीण कुमार को एमएम सोर्ड ऑफ ऑनर और महानिदेशक कप फॉर बेस्ट इन आउटडोर के लिए दिया गया। निदेशक कप फॉर बेस्ट इन इनडोर के लिए सनोज कुमार, बेस्ट इन इंडोरेंस विकास धहिया, बेस्ट इन कंडक्ट प्रभाकर तिवारी और बेस्ट मार्कसमेन ज्योर्तिमय गणेश को दिया गया। 

शपथ समारोह और दीक्षांत परेड में आईटीबीपी की सेंट्रल कराटे टीम ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कराटेबाजों ने काता-सुमती समेत फ्री फाइट, आतंकवादियों से निपटने, आईस ब्रेकिग, फायर रिंग समेत कई करतब दिखाए। इसके साथ ही मध्य कमान की पाइप बैंड टुकड़ी ने परेड मैदान में सुमधुर धुन पर दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें