Iदीक्षांत समारोह में 3142 छात्र-छात्राओं और शोधार्थियों को उपाधियां दी गईं। 37 स्कॉलर्स को पीएचडी की उपाधि मिली। जबकि अपने कोर्स में टॉप करने वाले 46 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक, 44 को रजत व 46 को कांस्य पदक से सम्मानित किया गया।
I
Iपीएचडी की डिग्री से अलंकृत होने वालों में आयशा, दर्शन, श्रीरंजनी एएस, संदीप जयंतीलाल सुतारिया और आफरीन परवीन शामिल हैं। समारोह में सक्षम मित्तल, साक्षी लेखवार, युशरा जैदी, शिवम मुंडेपी, शिवानी मेहरा, मयंक सिंह और अरुण कुमार समेत 46 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया। अमन विश्वकर्मा, ऋषिता सारस्वत, याचिका वशिष्ठ, गौरव सेंगर, ज्ञानदीप, राहुल नौटियाल और सीमा सिंह समेत 44 को रजत पदक प्रदान किया गया। कांस्य पदक पाने वालों में स्नेहा, गौरव कुमार, प्रिय आर्य, प्रतीक कुमार, अक्षत सिंघल, आर्यमन सिंह और अक्षिता सिंह के साथ 46 प्रतिभाशाली शामिल हैं। समारोह में साल 2024 बैच के कुल 3142 छात्र-छात्राओं को स्नातक से पीएचडी तक उपाधियां दी गईं।I