फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजय कैंट ने जीता उद्घाटन मुकाबला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

24वें नारायण गुरुंग (जिक्स) मेमोरियल फुटबॉल का उद्घाटन मुकाबला विजय कैंट की टीम के नाम रहा। विजय कैंट की टीम ने गोरखा ब्वॉयज की टीम को पेनाल्टी शूट में हराया।
विज्ञापन

गढ़ी कैंट स्थित गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज के मैदानपर रविवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला खेला गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ कर्नल डीबी थापा ने बतौर मुख्य अतिथि और स्व. नारायण गुरुंग की पत्नी कला गुरुंग ने दीप प्रज्जवलित कर किया। मुकाबले में दोनों टीम के खिलाड़ी एक भी गोल नहीं कर पाए। नतीजतन पेनाल्टी शूट से मुकाबले का निर्णय हुआ। इसमें विजय कैंट ने 4-3 से मुकाबला अपने नाम कर लिया। विजय कैंट के लिए नितिन गुरुंग, नितिन क्षेत्री, संजय थापा व सुदीप क्षेत्री ने गोल दागे। गोरखा ब्वॉयज के लिए कमल, अजय और प्रकाश ने गोल करने में कामयाब रहे। इस अवसर पर कर्नल एसजी गुरुंग, कर्नल डीएस खड़के, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बम बहादुर, नरेंद्र थापा, सूरज थापा, अरविंद चांद, विक्रम पुंडीर, आरके बसंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें