फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा की तैयारियों को दिया अंतिम रूप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
विज्ञापन

लोक पंचायत की ओर से 18 और 19 मई को बाड़वाला से हनोल तक प्रस्तावित जन जागरण बाइक यात्रा की तैयारियों को लेकर रविवार को बाड़वाला स्थित शिव मंदिर में बैठक आयोजित की गई। बैठक में तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।
लोक पंचायत के वरिष्ठ सदस्य और लोक संपर्क विभाग के उप निदेशक केएस चौहान ने कहा कि जौनसार बावर में सामाजिक सरोकार स्थापित करने के लिए लोक पंचायत जन जागरण बाइक यात्रा निकाली जा रही है। बताया कि यात्रा को बाड़वाला शिव मंदिर से सुबह पूजा अर्चना के बाद भारतीय तटरक्षक दल के एडिशनल डायरेक्टर जनरल कृपाराम नौटियाल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लोक पंचायत के सदस्य श्रीचंद शर्मा ने कहा कि रात्रि में यात्रा का पड़ाव हनोल महासू देवता मंदिर प्रांगण होगा, जहां जौनसार बावर से संबंधित विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श किया जाएगा। महावीर सिंह नेगी ने कहा कि बाइक यात्रा सकारात्मक जन जागरण का माहौल पैदा करेगी। यात्रा के संयोजक अनिल सिंह तोमर ने बताया कि यात्रा पड़ाव निर्धारित कर दिए गए हैं और सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सतपाल सिंह चौहान, चमन सिंह चौहान, जयपाल सिंह, शूरवीर सिंह तोमर, दिलावर सिंह तोमर, भारत चौहान, रणवीर सिंह तोमर, गंभीर सिंह चौहान, कुंदन सिंह, आशीष चौहान, सागर जोशी, रणवीर सिंह, गंभीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें