फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार वहन करेगी मठपाल के इलाज का खर्च : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार वहन करेगी मठपाल के इलाज का खर्च : मुख्यमंत्री
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त पुरातत्व वेत्ता व पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल के इलाज का खर्च राज्य सरकार वहन करेगी। यह घोषणा मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने की है। मुख्यमंत्री रावत ने शनिवार को उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए ये घोषणा की। डॉ. मठपाल बीते नौ फरवरी से हर्पीज जास्टर के अटैक बाद से डॉक्टरों की देखरेख में हैं। 23 अप्रैल से उनका इलाज हल्द्वानी के नीलकंठ अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

उनके चेहरे के दाहिने हिस्से पर हर्पीज जास्टर का अटैक पड़ा, जिससे उनके चेहरे पर सूजन आ गई और तेज दर्द होने लगा। कई जगह इलाज कराने के बाद हालत में कुछ सुधार हुआ, लेकिन 23 अप्रैल को फिर से तबियत खराब हो गई, जिसके बाद बड़े बेटे सुरेश मठपाल ने पिता को नीलकंठ अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में डॉ. मठपाल की कई जांचें की गईं। सभी जांच रिपोर्ट सामान्य निकलीं। उनकी तबियत खराब होनेे के बाद कई प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा उनके शुभचिंतकों ने अस्पताल पहुंचकर हालचाल जाना था। शनिवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भी उनके स्वास्थ्य लाभ की कामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. मठपाल के इलाज का सारा खर्चा राज्य सरकार वहन करेगी। डॉ. मठपाल खुटानी स्थित लोक सांस्कृतिक संग्रहालय के संस्थापक और प्रबंधक हैं। वह कई शोध और सामाजिक संगठनों से भी जुड़े हैं। पुरातत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों के लिए डॉ. मठपाल देश और विदेश में कई सम्मान भी प्राप्त कर चुके हैं। वह गुफा चित्रों के विशेषज्ञ होने के साथ ही अच्छे चित्रकार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें