फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां कूष्मांडा की पूजा कर आंतरिक प्राणशक्ति को बनाया ऊर्जावान

विज्ञापन
मां कूष्मांडा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।

विज्ञापन

चैत्र नवरात्र के चौथे दिन भक्तों ने मां कूष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना कर प्राणशक्ति को ऊर्जावान बनाया। देवी के मंदिरों और सार्वजनिक पंडालों में मां कूष्मांडा की विशेष पूजा अर्चना की गई। देवी मंदिरों में मंगलवार सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहा। देर शाम तक मंदिरों में भजन मंडलियों ने माता के विभिन्न भजनों की प्रस्तुति से माहौल भक्तिमय कर दिया। शहरभर में सजे मैया के दरबार और सार्वजनिक पंडालों में विशेष पूजा अर्चना के साथ ही भजन संध्या का आयोजन किया गया।

विज्ञापन

आज होगी मां स्कंदमाता की पूजा
चैत्र नवरात्र के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की विशेष पूजा अर्चना की जाएगी। स्कंदमाता कमल के पुष्प में विराजमान है और कार्तिकेय जिनका स्कंद भी है। पुत्र को गोद में धारण कर वरदहस्त मुद्रा में है। जिन लोगों ने जौ की हरियाली बो रखी है आज वह सम्पट खोलकर हरियाली के अंकुर का दर्शन करते इस दिन माता को हलवा का का भोग लगाना फलदायी होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें