ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
सिंहनीवाला स्थित तनुष क्रिकेट एकेडमी में शनिवार को प्रथम ऊर्जा कप टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज हुआ। उद्घाटन मुकाबला यूपीईएस ने पीडब्ल्यूडी को 75 रनों से हराकर जीत लिया।
उद्घाटन मुकाबला यूपीईएस और पीडब्ल्यूडी के बीच खेला गया। यूपीईएस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले खेलते हुए टीम ने मो. यापूत 61 व किंग्शुक की 33 रनों की पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 186 रन बनाए। पीडब्ल्यूडी के लिए संदीप व महावीर ने दो-दो विकेट अपने नाम किए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीडब्ल्यूडी की टीम 14 ओवर में 111 रनों पर सिमट गई। धर्मेंद्र ने सर्वाधिक 31 व दीपक बिष्ट ने 26 रनों की पारी खेली। यूपीईएस के लिए मनीष ने पांच व संदीप ने चार विकेट चटकाए।