फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथ पीले नही हो रहे तो पीले रंग से खेले होली, ज्यो तषाचार्यां ने दी सलाह

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। यदि किसी युवक-युवती की शादी में अड़चन आ रही है तो ऐसे युवक-युवतियों को पीले रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो पीले रंग से होली खेलने से न सिर्फ बाधा दूर होती बल्कि परिवार में खुशहाली भी आती है। जिनकी शादी के बाद पहली होली है ऐसे दंपति को लाल रंग के साथ होली खेलनी चाहिए।
ज्योतिषविद् डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी ने बताया कि यदि दांपत्य जीवन ठीक नहीं चल रहा है तो ऐसे दंपति को गुलाब के इत्र में लाल रंग मिलाकर होली खेलनी चाहिए। पत्नी यदि लालरंग का वस्त्र पहनकर होली खेलें तो प्रभाव और अधिक रहेगा। ऐसे दंपतियों को होली के दिन साथ बैठकर भोजन करना चाहिए। इससे दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। नि:संतान दंपतियों को पीले रंग के साथ होली खेलनी चाहिए। यदि किसी व्यक्ति या परिवार को बीमारियां परेशान कर रहीं हैं तो वह गिलोय के रस में नीले रंग को मिलाकर होली खेलें। धन, समृद्धि के लिए चंदन में अबीर मिलाकर होली खेलने से लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेष राशि वाले लाल, मिथुन राशि वाले हरे रंग सेे खेलें होली
ज्योतिषविद् डॉ. प्रतीक मिश्रपुरी के मुताबिक मेष राशि वालों को लाल रंग से होली खेलनी चाहिए। वृष राशि वालों को धानी रंग, मिथुन राशि वालों को हरे रंग, कर्क वाले गुलाल में केवड़ा जल मिलाकर होली खेलें तो परिवार में खुशहाली आएगी। इसके अलावा सिंह राशि वालों को लाल रंग में चंपा का इत्र मिलाकर होली खेलें। इस राशि के युवक-युवती बेरोजगार हैं तो उनकी नौकरी लगने की संभावना बढ़ जाएगी। कन्या राशि वाले हरा रंग, तुला वाले सतरंगी रंग, वृश्चिक वाले गुलाबी रंग, धनु राशि वाले पीले रंग में चंदन या केसर मिलाकर होली खेलें तो सालभर जीवन खुशहाल रहेगा। मकर राशि वाले किसी भी दो रंगोें को मिलाकर होली खेलें, कुंभ राशि वाले नीले या पीले रंग के साथ और मीन राशि वाले संतरी रंग में केवड़ा जल मिलाकर होली खेलें तो खुशहाली आएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें