फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में आरोहण के साथ शुरू हुआ प्रसिद्ध झंडा मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। दून में झंडे जी मेले की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रविवार को श्री दरबार साहिब में श्री झंडा साहिब की विशेष पूजा और अरदास की गई। उसके बाद दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज के नेतृत्व में एक दल अराईयांवाला (हरियाणा) के लिए रवाना हुआ जहां श्रद्धाभाव से श्री झंडे जी का आरोहण कर झंडे मेले का आगाज हो गया। देहरादून में झंडा मेला 25 मार्च से शुरू होगा।
सुबह नौ बजे श्री दरबार साहिब से रवाना हुआ 100 सदस्यीय जत्था दोपहर 12 बजे अराईयांवाला (हरियाणा) पहुंचा। वहां श्रद्धाभाव से पुराने झंडे जी को उतारा गया। दूध, दही, घी, मक्खन, गंगाजल से नए झंडे जी को स्नान कराया गया। उसके बाद हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में 60 फीट ऊंचे झंडे जी को चढ़ाया गया। देर शाम तक संगतें श्री गुरु राम राय महाराज जी के जयकारे लगाती रहीं। इस दौरान संगतों को प्रसाद एवं लंगर वितरित किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले परंपरा के तहत बीते शुक्रवार को श्री दरबार साहिब के पुजारी, श्री दरबार साहिब देहरादून के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज का आदेश लेकर बड़ा गांव हरियाणा के लिए रवाना हुए थे। उसके बाद पैदल संगत देहरादून की ओर बढ़ना शुरू करती हैं।

19 मार्च को पैदल संगत दून पहुंचेगी
18 मार्च सोमवार को पैदल संगत का स्वागत एसजीआरआर पब्लिक स्कूल, सहसपुर में किया जाएगा। 19 मार्च को पैदल संगत देहरादून में प्रवेश करेगी। श्री दरबार साहिब प्रबंधन की ओर से कांवली गांव में संगत का जोरदार स्वागत किया जाएगा। 19 मार्च की शाम को पैदल संगत श्री दरबार साहिब पहुंचेगी। श्री दरबार साहिब के सज्जादानशीन श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज की अगुवाई में श्री दरबार साहिब प्रबंधन द्वारा पैदल संगत का स्वागत किया जाएगा। पैदल संगत श्रीमहंत देवेंद्र दास जी महाराज से आशीर्वाद लेंगी। हर बार की तरह संगतें दर्शनी गेट से श्री दरबार साहिब में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन


25 मार्च को श्री झंडे जी का आरोहण
श्री दरबार साहिब के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी ने बताया कि श्री झंडे जी मेले की तैयारियां तेज हो गई हैं। 22 मार्च से देश-विदेश की संगतों का श्री दरबार साहिब पहुंचने का क्रम तेज हो जाएगा। 25 मार्च को श्री झंडे जी आरोहण के साथ ही श्री झंडे जी मेले का शुभारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें