फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड ने पुडुचेरी को 185 रनों से रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

अंडर-19 महिला वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट में उत्तराख्ंाड की राघवी के 168 रनों की नाबाद शतकीय पारी की मदद से पुडुचेरी को 185 रनों से हराकर टूर्नामेंट में अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज की। दूसरे मुकाबले में नागालैंड ने मेघालय 140 रन व बिहार ने सिक्किम को 152 रनों से हराया।
बीसीसीआई के महिला अंडर-19 वन डे लीग एंड नॉकआउट टूर्नामेंट में मंगलवार को प्लेट ग्रुप के तीन मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में उत्तराखंड और पुडुचेरी के बीच हुआ। पुडुचेरी ने टॉस जीत कर उत्तराखंड को पहले बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। पहले खेलने उतरी उत्तराखंड टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सात रन के व्यक्तिगत स्कोर पर सलामी बल्लेबाज कंचन परिहार को नंदिनी ने पगबाधा कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। वहीं, नीलम 05 और कप्तान राधा चंद 01 रन पर बनाकर जल्द आउट हो गईं। एक समय टीम के तीन विकेट महज 44 रनों पर हो गए। इसके बाद ज्योति गिरि ने एक छोर से टिककर खेल रही बल्लेबाज राघवी के साथ मोर्चा संभाला। दोनों ने मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। राघवी ने चौथे विकेट के लिए राधा के साथ 156 रन व पांचवें विकेट के लिए नंदिनी कश्यप के साथ 27 रनों की साझेदारी कर स्कोर 282 तक पहुंचाया। टीम के लिए राघवी ने 168 रन, ज्योति ने 44 रन व नंदिनी ने 12 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुडुचेरी की टीम 97 रनों पर सिमट गई और मुकाबला 185 रनों से हार गई। टीम के लिए अन्नया ने 23, एस. दत्ता ने 15 व युवर्षी ने 13 रनों की पारी खेली। इसके अलावा अन्य पांच खिलाड़ी खाता भी नहीं खोल सकीं। उत्तराखंड की ओर से राधा चंद, डिंपल व पूजा राज ने दो-दो और रितिका व निशा मिश्रा ने एक-एक विकेट चटकाए।
विज्ञापन

नागालैंड 140 रनों से जीता
प्लेट ग्रुप का दूसरा मैच सेलाकुई इंटरनेशनल स्कूल के मैदान पर खेला गया। पहले खेलते हुए नागालैंड ने अंतिमा की 100 रनों की शतकीय पारी व कप्तान सेंटीलेमल के 37 रनों की मदद से 211 रन का स्कोर खड़ा किया। 36 रन अतिरिक्त बने। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेघालय की टीम केवल 71 रनों पर ढेर हो गई और मुकाबला 140 रनों से हार गई। नागालैंड की गेंदबाज सपना ने चार सर्वाधिक विकेट झटके।
विज्ञापन

बिहार की सिक्किम पर 152 रनों से जीत
तनुष क्रिकेट एकेडमी में प्लेट ग्रुप का तीसरा मुकाबला बिहार और सिक्किम के बीच खेला गया। टॉस हार कर पहले बल्लेबाज करते हुए बिहार की टीम 45.1 ओवर में पूरे विकेट खोकर 191 रन बनाने में सफल रही। अपूर्वा ने 42, इशिका ने 33, दीपा ने 40 व आर्य ने 17 रनों का योगदान दिया। 25 रन अतिरिक्त के रूप में आए। सिक्किम की ओर से नूर ने पांच विकेट अपने नाम किए। 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी सिक्किम की टीम 39 रनों पर ऑलआउट गई। टीम के लिए अनिता ने 13 रन बनाए। इसके अलावा कोई अन्य बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। इस तरह बिहार की टीम ने 152 रनों से मैच जीत लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें