फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेयजल एमडी से वार्ता के बाद अनशन समाप्त किया

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वेतन और पेंशन की मांग को लेकर क्रमिक अनशन पर बैठे उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ और पेयजल निगम के प्रबंध निदेशक के बीच शनिवार को वार्ता हुई। वार्ता के बाद महासंघ ने अपना क्रमिक अनशन समाप्त कर दिया। हालांकि, सोमवार को महासंघ सांकेतिक रूप से क्रमिक अनशन पर रहेेगा।
दो महीने से वेतन और पेंशन नहीं मिलने के विरोध में मोहिनी रोड स्थित पेयजल निगम मुख्यालय में क्रमिक अनशन कर रहे महासंघ और प्रबंध निदेशक भजन कुमार के बीच वार्ता हुई। महासंघ के अध्यक्ष प्रवीन सिंह रावत ने बताया कि प्रबंध निदेशक भजन सिंह समेत अन्य अधिकारियों के साथ सकारात्मक वार्ता होने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया है। लेकिन, लिखित रूप में आदेश नहीं होने के कारण महासंघ सोमवार को सांकेतिक आंदोलन करेगा। उन्होंने बताया कि निगम की ओर से महासंघ की आठ सूत्री मांगों को पूरा करने का समझौता किया गया था। लेकिन, इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके विरोध में महासंघ ने क्रमिक अनशन शुरू किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर महासंघ के प्रांतीय महामंत्री विजय खाली, धमेंद्र चौधरी, कमल कुमार, गौर सिंह फर्स्वाण, लक्ष्मी नेगी, कुशाल सिंह राणा, प्रीतम सिंह, मीरा देवी, कमला गुसाईं, रमेश पांडे, नवीन थापा, पंकज मार्तोलिया, हेमंत कुमार, गौरव बर्तवाल, यमुना प्रसाद, भाग्यरानी, सुमित्रा, केके पांडे, डीपी डंगवाल, आरएस बिष्ट, डीसी गुसाईं, यनुना प्रसाद, नवनीत नेगी, अनिरुद्ध कठैत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें