फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय स्नूकर टीम में तीन उतराखंड के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्नूकर टीम में तीन उत्तराखंड के खिलाड़ी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। इजिप्ट में 18 से 22 दिसंबर तक होने वाली वर्ल्ड सिक्स रेड स्नूकर चैंपियनशिप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। टीम में उत्तराखंड के तीन खिलाड़ियों को जगह मिली है। जिसमें रुड़की के पुष्पेंद्र सिंह, हल्द्वानी के निहार अग्रवाल और रामनगर के शैलेंद्र डंगवाल को शामिल किया गया है। देवभूमि बिलियर्ड्स स्नूकर एसोसिएशन के सचिव पंकज कुकरेजा ने बताया कि भारतीय टीम की चयन प्रक्रिया दिल्ली में हुई थी। भारतीय टीम इजिप्ट के लिए 16 दिसंबर को रवाना होगी।
विज्ञापन



-----------------
ताइक्वांडो के विजेताओं को किया सम्मानित
देहरादून। छठीं अंतरराष्ट्रीय और पहली पैराअंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में पदक जीतने वाले सोशल बलूनी पब्लिक स्कूल के पदक विजेताओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को स्कूल परिसर में प्रबंध निदेशक विपिन बलूनी ने सभी विजेेताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। रायपुर स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज में हुई दो दिवसीय प्रतियोगिता के सब जूनियर वर्ग में उज्ज्वल उनियाल ने स्वर्ण और दक्ष जोशी ने रजत पदक जीता था। कैडेट वर्ग में तनिष्क टोलिया ने स्वर्ण, निखिल कुल्हान ने रजत और समर सिंह नेगी ने कांस्य पदक जीता था। जूनियर वर्ग में शुभांग बडोनी स्वर्ण जीतने में सफल रहे थे। इस मौके पर प्रधानाचार्य अलका राणा, गिरीश चमोली, कविलास नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें