फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम बहुल वार्ड में भाजपा की पहली जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
मुस्लिम बहुल वार्ड में भाजपा की पहली जीत
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मुस्लिम बहुल वार्ड 77 में भाजपा ने पहली जीत दर्ज कर इतिहास रच दिया है। अभी तक निगम चुनावों में इस क्षेत्र से कांग्रेस जीतती आई है या निर्दलीय। यहां से जीत के बाद निर्दलीय प्रत्याशियों को भाजपा अपने साथ जोड़ती थी।
विज्ञापन

वार्ड 77 माजरा में वोटरों की संख्या 6500 है। इनमें से 4500 से अधिक मुस्लिम मतदाता हैं। आज तक इस सीट पर भाजपा के चुनाव चिन्ह पर कोई मुस्लिम प्रत्याशी नहीं जीता था। इस बार भाजपा के सह मीडिया प्रभारी शादाब शम्स के भाई आफताब आलम को पहली बार भाजपा ने इस वार्ड में प्रत्याशी बनाया। आफताब ने मंगलवार को हुई मतगणना में निर्दलीय को पछाड़कर जीत दर्ज की। आफताब को 1259 वोट मिले हैं जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय रईस अहमद को 1169 मत मिले हैं। आफताब ने 90 वोटों से जीत दर्ज की है। आफताब एमबीए में गोल्ड मेडलिस्ट हैं। उन्होंने जनता का आभार जताते हुए कहा कि वह निष्पक्ष तरीके से काम करेंगे। पहले इस वार्ड से रईस अहमद पार्षद थे। इस बार वह दूसरे नंबर पर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें