मसूरी से भाजपा का सूपड़ा साफ
ब्यूरो/अमर उजाला
मसूरी। नगर पालिका चुनाव में सभासद के 13 पदों में से नौ पर निर्दलीय प्रत्याशियों को जिताकर जनता ने दोनों राष्ट्रीय दलों को आइना दिखा दिया है। हालांकि चार सीटों पर जीत दर्ज कर कांग्रेस अपनी लाज बचाने में कामयाब रही है। जबकि भाजपा को तो सूपड़ा ही साफ हो गया है। अधिकतर वार्डों में भाजपा प्रत्याशी दूसरे स्थान पर रहे हैं। इस दौरान वार्ड 9 हुसैनगंज में सभासद पद के प्रत्याशियों में कम मतों से हार जीत होने पर पुन: मतगणना की गई।
मंगलवार को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। प्रथम चरण में 7 वार्डों की मतगणना की गई। मतगणना स्थल में मात्र प्रत्याशी और उनके एजेंटों को जाने की अनुमति दी गई। मतगणना स्थल के चारों ओर कड़ी सुरक्षा रही। मतगणना स्थल पर मोबाइल व ज्वलनशील पदार्थों को नहीं प्रतिबंधित रखा गया था। परिणाम का इंतजार करते हुए बड़ी संख्या में उनके समर्थक मतगणना स्थल के बाहर सुबह से ही जमे रहे। देहरादून मार्ग पर मतगणना स्थल होने के कारण रोड पर दिनभर जाम की स्थिति रही।
ये है वार्डों के परिणाम की स्थिति
वार्ड -1 झड़ीपानी से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश थपलियाल 439 मत लेकर विजयी रहे। कांग्रेस प्रत्याशी नवीन भट्ट 103 मत लेकर दूसरे स्थान पर रहे।
वार्ड -2 बार्लोगंज से निर्दलीय प्रत्याशी सरिता 540 मत लेकर विजयी रहीं हैं जबकि दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा प्रत्याशी नीति को 171 मत मिले हैं।
वार्ड -3 राजमंडी से निर्दलीय प्रत्याशी मनीषा खरोला 575 वोट लेकर प्रथम स्थान पर रही हैं। दूसरे स्थान पर रहीं भाजपा की कविता नेगी को 87 मिले हैं। कांग्रेस की सुनीता भंडारी 290 मतों के साथ तृतीय स्थान पर रही।
वार्ड -4 झालकी से कांग्रेस प्रत्याशी प्रताप पंवार ने 285 मत लेकर जीत दर्ज की, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी अमित भट्ट को 258 मत मिले।
वार्ड -5 लंढौर बाजार से कांग्रेस प्रत्याशी आरती अग्रवाल 564 मत लेकर प्रथम जबकि भाजपा प्रत्याशी अनीता सक्सेना 221 मतों के साथ द्वितीय स्थान पर रहीं।
वार्ड -6 नगर पालिका कंपाउंड से निर्दलीय प्रत्याशी जशोदा शर्मा 491 वोट लेकर जीत गई हैं जबकि भाजपा प्रत्याशी सुमन पंवार को 390 व कांग्रेस प्रत्याशी गीत रमोला गुप्ता को 388 मत मिले हैं।
वार्ड -7 कुलड़ी से निर्दलीय प्रत्याशी दर्शन सिंह रावत 357 मत पाकर विजयी रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी त्रिलोक राणा को 290 और कांग्रेस प्रत्याशी राजीव अग्रवाल को 246 वोट मिले हैं।
वार्ड - 8 कचहरी से निर्दलीय प्रत्याशी गीता कुमाई ने 582 लेकर जीत दर्ज की है। जबकि कांग्रेस प्रत्याशी केदार सिंह चौहान को 353 और भाजपा प्रत्याशी सुनीता सिंह को 137 मत मिले हैं।
वार्ड - 9 हुसैनगंज से निर्दलीय प्रत्याशी सरिता पंवार 619 जीतीं हैं। दूसरे स्थान पर रही भाजपा प्रत्याशी कांता बिष्ट को 114 मत मिले हैं।
वार्ड -10 किताबघर से कांग्रेस प्रत्याशी नंदलाल 451 मत लेकर विजयी रहे हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी मुकेश लाल को 263 मत मिले हैं।
वार्ड -11 इंदिरा कॉलोनी से निर्दलीय प्रत्याशी कुलदीप रौछेला 199 मत लेकर जीती हैं, जबकि दूसरे स्थान पर रहे भाजपा प्रत्याशी रणवीर कंडारी को 182 मत मिले हैं।
वार्ड - 12 पोलोग्राउंड में जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी पंकज खत्री को 416 मत मिले हैं। उनके प्रतिद्वंद्वी निर्दलीय प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह को 246 मत मिले हैं।
वार्ड -13 भदराज से कांग्रेस प्रत्याशी जसबीर कौर 613 वोट लेकर विजयी रही हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी विजय कठैत 472 मत लेकर द्वितीय स्थान पर रहे।
--------------------------------------
इसका इस्तेमाल बाद में ...
वहीं अध्यक्ष पद निर्दलीय प्रत्याशी की जीत कम अंतर से होने के कारण भाजपा ने पुन: मतगणना की मांग की जिस पर शाम को फिर से वोटों की गिनती शुरू हुई।