फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आई रे साईं की पालकी रे...

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

साईं बाबा मंदिर का 25वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। आयोजन के दूसरे दिन शनिवार को बाबा भी भव्य पालकी निकाली गई। चांदी की पालकी में साईं बाबा की सवारी जैसे ही मंदिर से निकली माहौल साईं के जयकारों से गूंजायमान हो उठा। बाबा के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रविवार को साईं बाबा का महाभिषेक किया जाएगा।
शनिवार को राजपुर मंदिर से पालकी यात्रा का शुभारंभ मंदिर के ट्रस्टी केएन भल्ला ने किया। इससे पहले सुबह साढ़े छह बजे बाबा की काकड़ आरती की गई। साढ़े सात बजे बाबा को मंगल स्नान कराया गया। विशेष पूजा अर्चना के बाद बाबा की पालकी यात्रा निकाली गई। केएन भल्ला ने बताया कि स्थापना दिवस के लिए उदयपुर से चांदी की खास पालकी मंगाई गई है।
विज्ञापन

चांदी की पालकी में बाबा की यात्रा निकली तो जगह-जगह श्रद्धालुओं ने इसका भव्य स्वागत किया। यात्रा में नौ घोड़े और बैंड पार्टी भी शामिल थी। इस दौरान श्रद्धालु बाबा के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। यात्रा साईं मंदिर से शुरू होकर राजपुर चौक और गुरुद्वारे के सामने होते हए ट्रस्टी आवास पर पहुंची। जहां बाबा की विशेष आरती की गई, इसके साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया गया। शाम को सक्सेना बंधुओं ने बाबा रहमन नजर करना बच्चों का पालन करना.., आई रे साईं की पालकी रे... आदि भजनों पर श्रद्धालुओं को खूब झुमाया।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडित विनोद कुमार झा, पंडित सुभाष दुबे, रीता भल्ला, हरे राम झा, त्रिवेनी राय, बेबी झा, रमा देवी आदि उपस्थित रहे।
-----
आज श्रद्धालु करेंगे बाबा का महाभिषेक
रविवार को श्रद्धालुओं द्वारा बाबा का महाभिषेक किया जाएगा। सालभर में यह एक ऐसा मौका होता है जबकि श्रद्धालु स्वयं बाबा को अपने हाथों से स्नान कराते हैं। इस मौके पर 108 लीटर दूध और गंगाजल से बाबा का अभिषेक किया जाएगा। दस बजे से हवन का शुभारंभ होगा। शाम को दिल्ली से पधारे भजन सम्राट सक्सेना बंधु मंडली की ओर से बाबा के भजनों की प्रस्तुति दी जाएगी। तीन दिवसीय कार्यक्रम का समापन रविवार को होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें