फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुक्त विवि का सर्वर ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय का सर्वर ठप होने की वजह से केवल ऑफलाइन दाखिले होंगे। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) से 18 कोर्स को मान्यता मिलने के बाद विवि ने अपने सभी 66 कोर्सेज में ऑफलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू कर दी। किसी भी स्टडी सेंटर या विवि के कार्यालय के माध्यम से दाखिले लिए जा सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तराखंड मुक्त विवि को पांच कोर्स की मान्यता तो यूजीसी ने पहले ही दी हुई थी, लेकिन जिन कोर्स की मान्यता गई थी, उनमें से 18 कोर्स की मान्यता वापस मिल गई। मुक्त विवि ने 12 पोस्ट ग्रेजुएशन, 11 ग्रेजुएशन, आठ पीजी डिप्लोमा, 13 डिप्लोमा और 22 सर्टिफि केट कोर्सेज के लिए शुक्रवार से दाखिले शुरू कर दिए। विवि ने साफ किया है कि सर्वर अपडेट करने की प्रक्रिया गतिमान होने के कारण ऑफलाइन दाखिले किए जा रहे हैं। विवि को जिन नए कोर्स की मान्यता मिली है, उनमें कोई विलंब शुल्क नहीं लिया जाएगा। जबकि जिन कोर्स की पहले से मान्यता है, उनमें 250 रुपये विलंब शुल्क के साथ दाखिले होंगे। विवि को पहली बार साइबर सिक्योरिटी में पोस्ट ग्रेजुएशन कोर्स चलाने की अनुमति यूजीसी ने दी है। इसमें भी दाखिले शुरू कर दिए गए हैं। मुक्त विवि के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राकेश रयाल ने बताया कि दो विशिष्ट शिक्षा (बीएड) कोर्सेज में दाखिले के लिए अलग से प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी। फिलहाल, यूजीसी ने 20 अक्तूबर तक ही दाखिले का मौका दिया है।
विज्ञापन


एमबीए के लिए होगी प्रवेश परीक्षा
मुक्त विवि से एमबीए करने वालों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। विवि इसके लिए पहले ही आवेदन मांग चुका है। अब परीक्षा की तिथि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें