फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग से ही स्वच्छ बनेगा देश : टम्टा

विज्ञापन
विज्ञापन
सहयोग से ही स्वच्छ बनेगा देश : टम्टा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। बापू की जयंती पर श्री सत्य साईं सेवा संगठन की ओर से मंगलवार को दून अस्पताल और पंचायती मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। दून अस्पताल में अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधीक्षक केके टम्टा ने किया। इस मौके पर टम्टा ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति के सहयोग से देश को स्वच्छ बनाया जा सकता है। श्री सत्य साईं सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार हांडा ने देश का वातावरण शुद्ध और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर डॉ. किशोर लाल, एसएस कटपालिया, विष्णु भंडारी, अशोक आले, दिनेश गुप्ता, जया गुरुंग, सोनिया गुरुंग, बबीता गुप्ता, कुसुम शर्मा, संध्या राय आदि मौजूद रहे।
बस्तीवासियों को किया स्वच्छता के प्रति जागरूक
देहरादून। जन जागरण अभियान समिति के पदाधिकारियों ने डीएल रोड समीप मलिन बस्ती में स्वच्छता अभियान चलाकर बस्तीवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर समिति के सह समन्वयक अमन अरोड़ा ने लोगों को वातावरण को स्वच्छ रखने की शपथ दिलाई। इस मौके पर शिखा शर्मा, तृप्ति नेगी, अरीबा नसीम, पूजा रावत, अपेक्षा जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों ने लिया कॉलेज परिसर स्वच्छ रखने का संकल्प
देहरादून। बापू की जयंती के अवसर पर डीएवी पीजी कॉलेज में मंगलवार को आर्यन छात्र संगठन की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान छात्रों ने कॉलेज परिसर सदैव स्वच्छता रखने का संकल्प लिया। संगठन के जिलाध्यक्ष सोनू बिष्ट ने कहा कि जब तक कॉलेज परिसर साफ नहीं होगा तब तक कॉलेज में शैक्षिक माहौल बनाना मुश्किल है। छात्रसंघ महासचिव शूरवीर सिंह चौहान ने स्वच्छता में कॉलेज प्रशासन से भी सहयोग का आह्वान किया। इस अवसर पर सतीश मोहन पंत, रोनी भट्ट, संजय चंद्र, ऋषभ चौहान, जय प्रकाश, विट्ठल भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें