फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएवी में अध्यक्ष व महासचिव पद पर तीन-तीन दावेदार

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी में अध्यक्ष व महासचिव पद पर तीन-तीन दावेदार
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। डीएवी पीजी कॉलेज के छात्रसंघ चुनावों में इस बार अध्यक्ष और महासचिव पद पर तीन-तीन दावेदार मैदान में हैं। कॉलेज में मंगलवार को 26 प्रत्याशियों ने अपना दावा पेश किया। बुधवार को प्रत्याशियों के प्रमाण पत्रों की जांच के बाद सूची प्रकाशित होगी। इसके बाद इस पर आपत्तियां मांगी जाएंगी।
डीएवी कॉलेज में मंगलवार को नामांकन का दिन था। अध्यक्ष पद पर एबीवीपी की ओर से जितेंद्र बिष्ट और एनएसयूआई की ओर से आदित्य बिष्ट ने नामांकन किया। इसके अलावा एबीसीएस की ओर से सागर जोशी ने अध्यक्ष पद पर दावा ठोका। महासचिव पद पर सत्यम शिवम के सचिन नैथानी और आर्यन के शूरवीर सिंह चौहान के अलावा एसएफआई के शैलेंद्र परमान ने नामांकन किया। सबसे ज्यादा कोषाध्यक्ष पद पर आठ नामांकन हुए हैं। इसके अलावा अध्यक्ष पर तीन, उपाध्यक्ष पर दो, महासचिव पर तीन, सहसचिव पर सात और विवि प्रतिनिधि पद पर तीन नामांकन हुए हैं। कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर मेजर अतुल सिंह ने सभी छात्र संगठनों से शांतिपूर्ण नामांकन और चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने दी शांति बनाए रखने की नसीहत
नामांकन के बाद दोपहर में डीएवी कॉलेज में विभिन्न छात्र संगठनों के साथ अहम बैठक हुई। बैठक में पहुंचे एसपी सिटी प्रदीप राय ने सभी छात्र संगठनों को छात्रसंघ चुनावों के दौरान शांति बनाए रखने की नसीहत दी। बैठक में प्राचार्य डॉक्टर अजय सक्सेना, एसपी सिटी प्रदीप राय, सीईओ डालनवाला, मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉक्टर डीके त्यागी, चीफ प्रॉक्टर मेजर अतुल सिंह आदि शामिल रहे। छात्र संगठनों की तरफ से ओम कक्कड़, जावेद, राकेश नेगी, श्याम सिंह, राहुल नारा आदि मौजूद रहे। शिक्षकों में डॉक्टर अखिलेश वाजपेयी, डॉक्टर गोपाल छेत्री, डॉक्टर सुनील सिंह, डॉक्टर एचएस रंधावा, डॉक्टर जेपी मेहता, डॉक्टर पारुल दीक्षित, डॉक्टर अनुपम सक्सेना आदि मौजूद रहे।
किस पद पर किसने किया नामांकन
अध्यक्ष : आदित्य बिष्ट, जितेंद्र सिंह बिष्ट और सागर जोशी।
उपाध्यक्ष : सचिन त्रिवेदी, हिमानी भंडारी।
सचिव : सचिन नैथानी, शूरवीर सिंह चौहान, शैलेंद्र परमार।
सहसचिव : आकाश रावत, आयुषी बडोनी, काजल गुप्ता, दीपिका गौड़, मुस्कान गोयल, विजय थापा, सोनी बिष्ट।
कोषाध्यक्ष : आयुषी सकलानी, अंकित रौतेला, प्रियंका नेगी, मयंक, मुस्कान सोनकर, विपिन पंत, शिवांगी सेठी, सौरभ कुमार।
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि : अंजली चमोली, पंकज कुमार, रितिक मलिक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें