फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लामबगड़ में सुचारु हुआ बदरीनाथ हाईवे.

विज्ञापन
विज्ञापन
जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में सोमवार को सुबह आठ बजे से यात्रा वाहनों की आवाजाही सुचारु हो गई। हाईवे खुलने के बाद प्रशासन की ओर से पांडुकेश्वर और जोशीमठ में रोके गए 1532 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया, जो दोपहर तक धाम पहुंच गए थे। बदरीनाथ के दर्शन कर लौट रहे करीब 600 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन

रविवार दोपहर भारी बारिश के दौरान लामबगड़ में चट्टान से मलबा और बोल्डर आने से वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। पुलिस की ओर से यात्रा वाहनों को जोशीमठ, पांडुकेश्वर, बदरीनाथ और लामबगड़ बाजार में रोक लिया गया था। जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि लामबगड़ में हाईवे को सुचारु कर लिया गया है। बारिश होने पर हाईवे बार-बार बाधित हो रहा है। सुरक्षा को देखते हुए यात्रा वाहनों को यात्रा पड़ावों पर रोका जा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें