फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीटें बढ़ाने की मांग पर छात्रों ने शुरु किया क्रमिक अनशन

विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में बीए, बीएससी और बीकॉम के साथ ही बीएड संकाय में सीट बढ़ाने के लिए छात्रसंघ पदाधिकारियों और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। कहा गया कि श्रीदेव सुमन का कैंपस बने एक वर्ष का समय हो गया है, लेकिन अभी तक कैंपस में नए पाठ्यक्रमों का संचालन शुरू नहीं हो पाया है। महाविद्यालय में प्रवक्ताओं की कमी दूर करने की मांग भी छात्रों ने उठाई है।
विज्ञापन

एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप भंडारी और छात्रसंघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट के नेतृत्व में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन और प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर क्रमिक अनशन शुरू कर दिया है। अनशन स्थल पर हुई सभा में छात्रों ने कहा कि वे बीए, बीएससी, बीकॉम और बीएड संकाय में सीटें बढ़ाने के लिए पिछले एक पखवाड़े से आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन विवि स्तर पर इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे कई छात्र-छात्राएं प्रवेश से वंचित रह जाएंगे। महाविद्यालय में प्रवक्ताओं के पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत के आश्वासन के बावजूद प्रवक्ताओं की नियुक्ति नहीं हो पाई है। महाविद्यालय के पुस्तकालय में नई पुस्तकें उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई। इस मौके पर पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, अनूप सिंह नेगी, मिथलेश फर्सवाण, मोहित बिष्ट, सौरभ, प्रकाश गड़िया, दिव्या नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें