फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिर बढ़ा गंगा और सोलानी का जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
खानपुर। पहाड़ में तीन दिन से लगातार हो रही बारिश से गंगा और सोलानी नदियों का जलस्तर फिर बढ़ना शुरू हो गया है। रविवार को गंगा का जलस्तर 292.35 मीटर दर्ज किया गया। इससे क्षेत्र के 36 गांवों के ग्रामीणों की धड़कनें बढ़ने लगी हैं। तहसील प्रशासन ने चारों बाढ़ राहत चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

इस बरसात में गंगा का जलस्तर 292.90 मीटर (खतरे का निशान 293 मीटर) तक पहुंच चुका है। इससे उत्तर प्रदेश के रामसहायवाला गांव के सामने तटबंध में कटाव शुरू हो गया था। सोलानी का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र के आधा दर्जन गांव की कृषि भूमि पर पानी फैल गया था। जोगावाला के राजकीय प्राथमिक विद्यालय में बाढ़ का पानी घुस गया था। लेकिन उसके बाद जलस्तर उतरने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। अब फिर दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। रविवार दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 292.35 मीटर रिकार्ड किया गया। ग्रामीण रविपाल सैनी, आदेश चौहान, सतीश कुमार, श्यामलाल, सुशील चौधरी, मनजीत सिंह, रणजीत सिंह आदि ने बताया कि गंगा और सोलनी का जलस्तर बढ़ने लगा है।

गंगा किनारे इन गांवों को खतरा
कलसिया, डुमनपुरी, बालावाली, उत्तर प्रदेश के हिम्मतपुर बेला व रामसहायवाला, पोडोवाली, डेरियों, मोहनावाला, बादशाहपुर, खानपुर, तुगलपुर, इदरीशपुर, माडाबेला, चंद्रपुरी, शेरपुर बेला आदि।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें