फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजभवन में टॉपर्स कॉन्क्लेव का आगाज, पहुंचेंगे ख्याति प्राप्त इसरो के वैज्ञानिक

Sun, 05 Aug 2018 10:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
उत्तराखंड राज्यपाल केके पॉल
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के टॉपर्स छात्र-छात्राओं को सम्मानित करने के मकसद से राजभवन में पांच दिवसीय टॉपर्स कॉन्क्लेव का सोमवार को आगाज हो जाएगा। 

विज्ञापन

 
उद्घाटन सत्र में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त इसरो के वैज्ञानिक पद्मश्री प्रो.एएस किरन कुमार मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद रहेंगे। वहीं 10 अगस्त को समापन सत्र में इंटर यूनिवर्सिटी सेंटर फॉर एस्ट्रोनॉमी एंड एस्ट्रोफिजिक्स के पद्म विभूषण प्रो.जेवी नार्लीकर संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन एवं समापन सत्रों में मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत भी शिरकत करेंगे।

गौरतलब है कि टॉपर्स कॉन्क्लेव राज्यपाल डॉ.कृष्ण कांत पाल की पहल पर वर्ष 2015 से आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रत्येक विश्वविद्यालय से दो-दो टॉपर्स छात्र-छात्राओं को पांच दिवसीय संगोष्ठी में आमंत्रित किया गया है। छात्र-छात्राओं के अलावा जाने-माने शिक्षाविदों, सभी कुलपतियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों को भी आमंत्रित किया गया है। राज्यपाल के सचिव डॉ.रविनाथ रमन ने बताया कि कॉन्क्लेव का मुख्य उद्देश्य राज्य विश्वविद्यालयों के टॉपर्स को सम्मानित करने के साथ ही उनके शैक्षिक और वैचारिक उन्नयन के लिए मंच उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में प्रो.एएस किरन कुमार द्वारा ‘राष्ट्र के विकास में वैज्ञानिक एवं तकनीकि शोध की भूमिका’ विषय पर व्याख्यान दिया जाएगा। कॉन्क्लेव में विभिन्न सत्रों में उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष मे.ज.(से.नि) आनंद सिंह रावत, हेस्को के डॉ.अनिल जोशी, एफआरआई की निदेशक डॉ.सविता, यूकॉस्ट के महानिदेशक डॉ.राजेन्द्र डोभाल, डॉ.दुर्गेश पंत सहित विभिन्न विषय विशेषज्ञों एवं शिक्षाविदों द्वारा कई विषयों पर व्याख्यान और चर्चा-परिचर्चा की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें