फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परियोजना निदेशक ने सीएमओ के कसे पेच

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

राज्य में हेल्थ वेलनेस सेंटरों (एचडब्ल्यूसी) के स्थापना में देरी के बाबत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत ने सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पांच जिलों के सीएमओ के पेच कसे। परियोजना निदेशक ने हेल्थ वेलनेेस सेंटरों की स्थापना में तेजी लाने की हिदायत दी है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव एवं राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के राज्य परियोजना निदेशक युगल किशोर पंत सोमवार को देहरादून, पौड़ी, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। समीक्षा के दौरान अपर सचिव ने वेलनेेस सेंटरों के स्थापना में धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई और तेजी लाने की हिदायत दी। उन्होंने हेल्थ वेलनेस सेंटरों पर बिजली, पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के साथ इलाज के जरूरी उपकरणों की उपलब्धता, सेंटरों में कंप्यूटर लगाने के साथ इंटरनेट सेवा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने वेलनेस सेंटरों पर चिकित्साधिकारी की तैनाती, स्टाफ नर्स, फार्मासिस्ट, पैरामेडिकल आदि की तैनाती सुनिश्चित करने की बात कही। इसके अलावा आशा और एएनएम को भी हेल्थ वेलनेस सेंटराें के बारे में जानकारी देने और व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर दिया। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम की मिशन निदेशक डॉ. अंजली नौटियाल डॉ. वीएस तोलिया, डॉ. पंकज सिंह समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें