ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, पुरोहित जनकल्याण भ्राति समिति और जिला पंचायत सदस्य हेमा पुरोहित की ओर से तुनवाला बारात घर में आयोजित शिविर में 250 लोगों ने स्वास्थ्य की जांच कराई। शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के विशेषज्ञों ने मरीजों की निशुल्क जांच कर दवाएं भी दीं।
रविवार को आयोजित चिकित्सा शिविर में श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के मेडिसिन विभाग से डॉ. अभिनव नैथानी, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शिखा, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. यामिनी, त्वचा रोग विभाग से डॉ. गुंजन, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. मृणालिनी महाजन और नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शौर्य ने मरीजों की जांच करने के साथ ही बीमारियों से बचाव की सलाह भी दी। शिविर में तुनवाला, रायपुर, बालावाला और नत्थनपुर समेत कई इलाके के लोेग शामिल हुए। चिकित्सा शिविर में तीलू रौतेली पुरस्कार से सम्मानित उपासना देवी को पुरोहित जनकल्याण भ्राति समिति के पदाधिकारियों ने सम्मानित किया गया। इस अवसर पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल के वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी भूपेंद्र रतूड़ी, जनसंपर्क अधिकारी सुमित डंडरियाल, जेबी पुरोहित, नारायण दत्त पुरोहित, प्रेमदत्त पुरोहित व प्रवीण पुरोहित समेत कई उपस्थित थे।