फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक जुलाई से करें नर्सिंग के लिए आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

प्रदेश में जीएनएम, एएनएम, बीएससी नर्सिंग, पैरामेडिकल, पोस्ट बेसिक नर्सिंग और एमएससी नर्सिंग कोर्सेज में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 28 और 29 जुलाई को होगी। एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी एक जुलाई से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन

एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी नर्सिंग प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया अपनाएगी। विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. विजय जुयाल ने बताया कि एक जुलाई से आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। जल्द ही प्रवेश परीक्षा का विस्तृत नोटिफिकेशन वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। इस प्रवेश परीक्षा से प्रदेश में राज्य कोटे की नर्सिंग से संबंधित सीटों पर दाखिला दिया जाएगा। अगस्त में इसकी काउंसिलिंग होगी।
विज्ञापन

--
महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन आवेदन की तिथि : 01 जुलाई से 21 जुलाई 2018
प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि : 24 जुलाई 2018
प्रवेश परीक्षा की तिथि : 28 और 29 जुलाई 2018
--
किस कोर्स की प्रवेश परीक्षा कब
कोर्स परीक्षा की तिथि समय
एएनएम 28 जुलाई 10-12 बजे
जीएनएम 28 जुलाई 2-4 बजे
बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग 29 जुलाई 10-12 बजे
बीएससी पैरामेडिकल, पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 28 जुलाई दोपहर 2-4 बजे
--
सीटों का विवरण
स्टेट कॉलेज ऑफ नर्सिंग, देहरादून 50 (जीएनएम), 50 (एएनएम), 60 (बीएससी नर्सिंग), 18 (एमएससी नर्सिंग), 30 (पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग)
बीडी पांडेय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, नैनीताल 30 (एएनएम)
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, रानीपोखरी 20 (एएनएम)
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, खिर्सू, पौड़ी 20 (एएनएम)
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, गदरपुर 20 (एएनएम)
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, अल्मोड़ा 20 (एएनएम)
राजकीय महिला हेल्थ वर्कर ट्रेनिंग सेंटर, पिथौरागढ़ 20 (एएनएम)
राजकीय स्कूल ऑफ नर्सिंग, रोशनाबाद, हरिद्वार 60 (जीएनएम)
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, हल्द्वानी 50 (बीएससी नर्सिंग)
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, टिहरी 40 (बीएससी नर्सिंग)
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, चमोली 40 (बीएससी नर्सिंग)
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, पिथौरागढ़ 30 (बीएससी नर्सिंग)
राजकीय कॉलेज ऑफ नर्सिंग, अल्मोड़ा 40 (बीएससी नर्सिंग)
--
किस पैरामेडिकल संस्थान में कितनी सीटें
प. ललित मोहन शर्मा पीजी कॉलेज, ऋषिकेश 30 (बीएससी एमएलटी)
डीपीएमआई पौड़ी गढ़वाल 20 (बीएससी एमएलटी)
सूरजमल अग्रवाल प्राइवेट कन्या महाविद्यालय, ऊधमसिंह नगर 30 (बीएससी एमएलटी), 30 (बीएससी ऑप्टोमेट्री), 25 (बीएमआरआईटी)
उत्तरांचल पीजी कॉलेज, देहरादून 30 (बीएससी ऑप्टोमेट्री), 30 (बीएमआरआईटी)
यूआईएचआईटी देहरादून 25 (बीएससी एमएलटी), 25 (बीएससी मेडिकल माइक्रोबायोलॉजी), 25(बीएमआरआईटी)
--
यह होगा आवेदन शुल्क
एएनएम 1000 रुपये (सामान्य, ओबीसी), 700 रुपये (एससी, एसटी, पीएच)
जीएनएम 1000 रुपये (सामान्य, ओबीसी), 700 रुपये (एससी, एसटी, पीएच)
बीएससी नर्सिंग 1500 रुपये (सामान्य), 1000 रुपये (एससी, एसटी, पीएच)
पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग 1500 रुपये (सामान्य), 1000 रुपये (एससी, एसटी, पीएच)
एमएससी नर्सिंग 2000 रुपये (सामान्य), 1500 रुपये (एससी, एसटी, पीएच)
बीएससी पैरामेडिकल 1500 रुपये (सामान्य), 1000 रुपये (एससी, एसटी, पीएच)
--
यहां होगा ऑनलाइन आवेदन : www.hnbumu.ac.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें