फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों के लिए खुला चिल्ड्रन पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
बच्चों के लिए खुला चिल्ड्रन पार्क
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। गांधी पार्क में तैयार किया गया चिल्ड्रन पार्क बृहस्पतिवार को बच्चों के लिए खोल दिया गया है। पार्क में टॉय ट्रेन से लेकर बच्चों के मनोरंजन के लिए सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।
अटल नवीनीकरण और शहरी परिवर्तन मिशन (अमृत) के तहत नगर निगम की ओर से चिल्ड्रन पार्क का निर्माण किया गया है। इसे बनाने में करीब 1.5 करोड़ की लागत आई है। बृहस्पतिवार को नगर आयुक्त विजय कुुमार जोगदंडे ने उद्घाटन के बाद टॉय ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। इसके बाद पार्क बच्चों के लिए खोल दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि चिल्ड्रन पार्क की एंट्री फीस 20 रुपये है, जबकि झूलों का शुल्क 25 रुपये है। इसके अलावा टॉय ट्रेन में घूमने का शुल्क प्रति बच्चा 50 से घटाकर 40 रुपये कर दिया है। चिल्ड्रन पार्क सुबह 10 बजे से शाम सात बजे तक खुला रहेगा। पार्क का संचालन संविदा के आधार पर पांच वर्ष के लिए निजी कंपनी को सौंपा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद नगर आयुक्त ने गांधी पार्क का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि पार्क में वाटर एटीएम लगाया जाएगा और कैफेटेरिया भी बनाया जाएगा, जिससे लोग यहां जलपान भी कर सकेंगे। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, आशीष कठैत, रेमकी कंपनी के प्रोजेक्ट हेड मोहित द्विवेदी, रचना पायल, सहेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें