फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अधर में

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अधर में
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। राज्य में इस साल नर्सिंग कॉलेजों में दाखिला प्रक्रिया अधर में है। इंडियन नर्सिंग काउंसिल से अभी तक मान्यता न मिलने और राज्य की नर्सिंग काउंसिल की प्रक्रिया पूरी न होने की वजह से कॉलेजों में नए सत्र के दाखिले अटक गए हैं। इस वजह से एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी की ओर से प्रवेश परीक्षा के नोटिफिकेशन में भी देरी हो रही है।
विज्ञापन

प्रदेश में एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग और पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग के करीब 46 कॉलेज हैं। इन कॉलेजों में आईएनसी को इस साल की मान्यता देनी थी लेकिन किसी वजह से यह प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ पाई। इन दिनों 12वीं के बाद दाखिले के लिए एचएनबी मेडिकल यूनिवर्सिटी को नोटिफिकेशन जारी करना था लेकिन कॉलेजों की मान्यता न होने की वजह से वह जारी नहीं कर पाया है। इस वजह से छात्र परेशान हैं। हालांकि राज्य की नर्सिंग परिषद ने प्रक्रिया शुरू कर दी है लेकिन कम संसाधनों के चलते इसमें विलंब हो सकता है। चिकित्सा शिक्षा निदेशक डॉ. आशुतोष सयाना ने बताया कि प्रक्रिया चल रही है। उम्मीद है कि जल्द ही मान्यता पूरी हो जाएगी। इसके बाद प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें