फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केदारनाथ में ठहर सकेंगे 5000 श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन
केदारनाथ। केदारनाथ धाम में यात्रा के पहले सप्ताह में 5000 श्रद्धालुओं के रात्रि प्रवास की व्यवस्था कर दी गई है। यात्रा ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, वीआईपी और वीवीआईपी के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम की हट्स को तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण ने रविवार को केदारनाथ यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में प्रेस कांफ्रेंस में जानकारी दी। बताया कि केदारनाथ में यात्रा के पहले सप्ताह में प्रतिदिन 5000 श्रद्धालुओं के ठहरने की व्यवस्था कर दी गई है। यहां गढ़वाल मंडल विकास निगम और निजी टेंट कालोनी के साथ तीर्थ पुरोहितों के 41 भवनों को भी यात्रियों के ठहरने के लिए तैयार कर दिया गया है। यात्रा मार्ग के बाजारों में पार्किंग की उचित व्यवस्था के लिए प्रयास किए गए हैं। सोनप्रयाग और सीतापुर की पार्किंग ठीक कर दी गई है। दोनों पार्किंग में कम से कम एक हजार वाहन खड़े हो सकेंगे। सीतापुर पार्किंग के अंदर एक समय में कम से कम एक हजार यात्री बैठ भी सकेंगे। सोनप्रयाग और गौरीकुंड में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। इन दोनों स्थानों पर घोड़ा-खच्चरों का प्रीपेड काउंटर पर पंजीकरण शुरू हो गया है। अभी तक 1250 घोड़ा-खच्चर का पंजीकरण हो गया है। साथ ही 750 डंडी-कंडी वालों ने भी अपना नामांकन करवा दिया है।
डीएम ने बताया कि गौरीकुंड से केदारनाथ तक पैदल मार्ग पर दो-तीन स्थानों पर शुरूआती समय में कुछ दिक्कत हो सकती है, लेकिन मई पहले सप्ताह तक पूरे मार्ग को दुरुस्त कर दिया जाएगा। संवेदनशील स्थानों पर मार्ग के चौड़ीकरण के साथ ही सुरक्षा के लिए रेलिंग लगाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें