फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंबेडकर जयंती पर रवाना की गठ्र आठ उजाला वैन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

ग्राम स्वराज अभियान के तहत ‘उन्नत ज्योति बाय अफोर्डेबेल एलईडी फार आल’ (उजाला योजना) डॉ. आंबेडकर जयंती पर गांवों को जगमग करने के लिए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने शनिवार को आठ मोबाइल वैन हरी झंडी दिखाकर रवाना कीं।
विज्ञापन

उजाला योजना के तहत राज्य के लिए आठ वैन उपलब्ध कराई गई हैं जो राज्य के 116 दूरस्थ गांवों में जाएंगी और लोगों को उजाला योजना की जानकारी देकर लाभ पहुंचाने का कार्य करेंगी। एनर्जी एफिसिएंशी सर्विसेज लिमिटेड के महाप्रबंधक विवेक तलवार ने बताया कि ग्राम स्वराज योजना के तहत पूरे देश के 16000 गांवों में कम आय वाले परिवाराें के लिए ‘उन्नत ज्योति बाय अफोर्डेबेल एलईडी फार आल’ यानी उजाला योजना के तहत 50 रुपये की कीमत पर बल्ब मुहैया कराए जाएंगे। वैन के जरिए एलईडी बल्ब उपलब्ध कराने के साथ ही ऊर्जा संरक्षण के प्रति भी जागरूक किया जाएगा। योजना के तहत अब तक 29 करोड़ एलईडी बल्ब दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें