फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित चारधाम यात्रा की तैयारी में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

चार धाम यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए पुलिस ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। यात्रा सुरक्षा इंतजाम के लिए पुलिस को पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त भी जारी हो गई है। इस धनराशि से यात्रा के दौरान दुर्घटना की स्थिति में बचाव एवं राहत कार्य को बेहतर बनाने का काम होगा।
बता दें पुलिस प्रशासन ऋषिकेश से चार धाम और हेमकुंड साहिब तक यात्रा मार्ग को सुरक्षित बनाने की कवायद में जुट गया है। ऑल वेदर रोड की कटिंग के चलते यात्रा मार्ग कई स्थानों पर बेहद खतरनाक स्थिति में है। यात्रा शुरू होने के बाद भी इनमें से अधिकांश स्थानों की स्थिति सुधरने की संभावना कम है। ऐसे में इस वर्ष सड़क यातायात को लेकर विशेष सावधानी के निर्देश दिए गए हैं। विशेषकर तेज रफ्तार वाहनों पर नकेल कसने के लिए अतिरिक्त तैयारी की जा रही है। इसी के तहत चारधाम यात्रा में रोड सेफ्टी फंड के लिए यातायात निदेशालय ने साढ़े छह करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा था। इसमें पौने पांच करोड़ रुपये की पहली किस्त मिल गई है। इस धनराशि से तीन इंटरसेप्टर वाहन, सात रिकवरी वैन (क्रेन), 70 सीसीटीवी कैमरे, एक दर्जन एल्कोमीटर और 10 रडार गन खरीदने की कवायद चल रही है। पुलिस को 15 मई तक यह सभी संसाधन उपलब्ध हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
चारधाम यात्रा के दौरान सड़क सुरक्षा पर पुलिस का विशेष फोकस रहेगा। पर्यटकों को सुरक्षित यात्रा कराना और सुरक्षित उत्तराखंड का संदेश देने के लिए यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की कोशिश की जा रही हैं।
-केवल खुराना, निदेशक, यातायात निदेशालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें