फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संगीता ढौंडियाल के गीतों पर थिरके छात्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

डीबीएस पीजी कॉलेज में चल रहे छात्रसंघ समारोह में मंगलवार को लोक गायिका संगीता ढौंडियाल के गीतों पर छात्र-छात्राएं जमकर थिरकीं। इस दौरान छात्रों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुभारंभ मुख्य अतिथि मेयर व धर्मपुर विधायक विनोद चमोली, कैंट विधायक हरबंस कपूर, विशिष्ट अतिथि दिनेश अग्रवाल और प्राचार्य ओपी कुलश्रेष्ठ ने दीप जलाकर किया। इसके बाद गायिका संगीता ढौंडियाल ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी। तेरी डोली संजोगी भगवती नंदा..., टिहरी की रानी..., घुघूती, चैता की चैत्वाली आदि गढ़वाली गीतों पर छात्र-छात्राएं झूमने लगे। छात्रों की मांग पर मेयर चमोली कॉलेज मेें मंच बनाने की घोषणा की। साथ ही बैंच भी देने की बात कही। कैंट विधायक हरबंस कपूर ने छात्र-छात्राओं को स्वामी विवेकानंद के जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। इस दौरान छात्रसंघ अध्यक्ष योगेश घाघट, मानसी, आरती राजपूत, अरुण कुमार, हिमांशु कुमार, विप्लवी मालाकार, सुजीत थापा, सुधांशु, अभिजीत, हर्षित, रोहन जोशी समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें