फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं को भाया ‘सुन रे इंदु’ का वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

अलग-अलग स्थानों पर रहने वाले युवाओं ने मिलकर ‘सुन रे इंदु’ नामक गीत तैयार किया है, जिसके वीडियो को यूट्यूब पर खासा पसंद किया जा रहा है। परंपरागत वाद्य यंत्रों के साथ नए अंदाज और गढ़वाली रैप दर्शकों को भा रहा है।
विज्ञापन

करीब तीन दिन पहले यूट्यूब पर अपलोड किए गए गीत के वीडियो को अब तक 65 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। गीत में पंकज जोशी, प्रशांत बिजल्वाण, मनीषा क्षेत्री और मुकेश जोशी ने अभिनय किया है। पंकज जोशी ने बताया कि गीत शिवम भट्ट ने गाया है जबकि रैप उदय रावत ने किया है। संगीत गुंजन डंगवाल ने दिया है। वीडियो तैयार करने में अमित कैंतुरा, शिवम भट्ट, सचिन रौतेला, मोहित गुसांई और तरुण रावत ने भी सहयोग दिया है। उन्होंने बताया कि वीडियो की शूटिंग दून की अलग-अलग लोकेशंस पर की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें