ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
ड्रीम्स संस्थान की 13वीं वर्षगांठ मंगलवार को धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान संस्थान की ओर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद्र अग्रवाल ने ‘हीरा’ देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर संस्थान की स्मारिका का विमोचन भी किया गया।
कारगी रोड़ स्थित एक बारातघर में मंगलवार को आयोजित समारोह में विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद्र अग्रवाल ने ड्रीम्स संस्था द्वारा आयोजित समारोह का उद्घाटन किया। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए सीएमआई के डायरेक्टर विमल नौटियाल, विज्ञान में डॉक्टर राजेंद्र डोभाल महानिदेशक यूकासट, राजनीतिक में नरेश बंसल प्रदेश महामंत्री (भाजपा), स्किल डेवलपमेंट में रमेश देशवाल रीजनल हेड आईएनएसएस, स्वरोजगार में शिल्पा बहुगुणा, सामाजिक क्षेत्र में डीएस कंडारी, युवा कल्याण के क्षेत्र में डॉ. योगेश धसमना समन्वयक नेहरू युवा केंद्र गोपेश्वर, पर्यटन क्षेत्र में अवधेश भट्ट, अभिनय में अभिनव थापा, लोक संस्कृति एवं लोक जागर के प्रचार-प्रसार में जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण, जनसंपर्क क्षेत्र में नितिन उपाध्याय उप निदेशक सूचना विभाग, पत्रकारिता में राजेंद्र टोडरिया (मरणोपरांत) को हीरा अवार्ड से सम्मानित किया। विधाधानसभा अध्यक्ष ने विवेकाधीन कोष से प्रत्येक कलाकार को दो-दो हजार रुपये देने की घोषणा भी की। इस दौरान लोक गायक प्रीतम भरतवाण और अरविंद नेगी ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ड्रीम संस्था के सचिव दीपक नौटियाल, संस्था के अध्यक्ष गंभीर, उपाध्यक्ष रामचंद्र भट्ट, रमेश पटवाल, विमल डबराल, अनिल सती, सरवन कुमार, सतीश समेत कई लोग मौजूद रहे।