फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाद के बाद हड़ताल पर गए सफाई कर्मचारी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ऋषिकेश। स्वर्गाश्रम ट्रस्ट संस्था से विवाद के चलते नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के सफाई कर्मचारी हड़ताल पर चले गए हैं। उन्होंने ट्रस्ट के उप प्रबंधक व अन्य के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने तक नगर में साफ-सफाई व्यवस्था को ठप करने की चेतावनी दी है। इस बाबत कर्मचारियों ने नगर निकाय को हड़ताल संबंधी पत्र भी सौंप दिया है।
विज्ञापन

लक्ष्मणझूला स्थित नगर पंचायत कार्यालय में बीते सोमवार को स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के उप प्रबंधक व अन्य लोगों के साथ हुआ विवाद तूल पकड़ गया है। मंगलवार को कर्मचारियों ने उप प्रबंधक व अन्य पर कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल पर जाने का ऐलान कर दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को इस बाबत पत्र भी दिया है, जिसमें उन्होंने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने का जिक्र किया है। कर्मचारियों की हड़ताल के चलते मंगलवार को तीर्थक्षेत्र स्वर्गाश्रम, लक्ष्मझूला में साफ-सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई। सफाई नहीं होने से नगर क्षेत्र में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे नजर आए।
सफाई नहीं होने से तीर्थनगरी घूमने पहुंचे देसी-विदेशी पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके साथ ही स्थानीय नागरिकों की दुश्वारियां भी बढ़ गई हैं। नगर पंचायत अध्यक्ष शकुंतला राजपूत ने बताया कि कर्मचारियों ने स्वर्गाश्रम ट्रस्ट के प्रतिनिधियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर हड़ताल शुरू की है। बताया कि इस बाबत कर्मचारियों के साथ बातचीत की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें