फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के खिलाफ युवाओं ने निकाली आक्रोश रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

युवा सेना शिव सेना ने रविवार को नशे के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली में सैकड़ों युवाओं ने हिस्सा लिया। वहीं, युवाओं को नशामुक्त राजधानी बनाने का संकल्प दिलाया गया। उन्होंने नशे पर अंकुश नहीं लगने पर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की।
युवा सेना शिव सेना के महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता बन्नू स्कूल में एकत्र हुए। यहां से उन्होंने नशे के खिलाफ आक्रोश रैली निकाली। रैली आराघर, ईसी रोड, सर्वे चौक से होते हुए नीलकंठ कांप्लेक्स के पास खत्म हुई। महानगर अध्यक्ष ने कहा कि राजधानी में नशे का कारोबार बढ़ता ही जा रहा है। कहा कि नशे की गिरफ्त में अधिकतर युवा हैं। जो चिंताजनक है। अगर जल्द ही नशे के कारोबार पर शिकंजा न कसा गया तो स्थिति और भी ज्यादा खराब हो सकती है। इस अवसर पर युवा सेना ने युवाओं को नशामुक्त राजधानी बनाने का संकल्प दिलाया। वहीं, प्रदेश के खिलाफ के खिलाफ नारेबाजी कर नशे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल चौहान, उपाध्यक्ष अविनाश पांडे, ललित श्रीवास्तव, सागर रघुवंशी, रवि गैरोला, ऋषि, रोहित कुमार, मनीष गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

....................
निगम चुनाव को लेकर ठोकी ताल
महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि युवा सेना नगर निगम चुनाव में सभी 100 वार्डों में अपने उम्मीदवार खड़े करेगा। कहा कि 60 दिनों में वार्ड अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे। कहा कि इसके अलावा सदस्यता अभियान शुरू किया जाएगा, जिसके जरिये अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें