फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुआवजा भुगतान को क्रमिक अनशन पर बैठे बांध प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/विकासनगर।
विज्ञापन

हैवी ब्लास्टिंग से क्षतिग्रस्त हुए मकान का मुआवजा देने की मांग पर व्यासी बांध प्रभावितों ने तहसील परिसर में क्रमिक अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने तहसील प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

रविवार को पहले दिन भलेर गांव निवासी सुरेश नेगी क्रमिक अनशन पर बैठे। कहा परियोजना के लिए की जा रही ब्लास्टिंग से ग्राम पंचायत भदोगी अंतर्गत कांडोई, फासिल, नकोड़, मायला गांव में कई मकानों में लंबी-लंबी दरारें पड़ी हुई है। कई मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए। लेकिन उन्हें मुआवजा नहीं दिया जा रहा। बीमा कंपनी भी उन्हें मुआवजा देने में आना-कानी कर रही है। शिकायत के बाद भी उनकी समस्या को नहीं सुना जा रहा है। सिर्फ उन्हें झूठे आश्वासन दिए जा रहे हैं। कहा शीघ्र मुआवजा भुगतान न होने पर उन्हें क्रमिक अनशन को आमरण अनशन में तब्दील करने को बाध्य होना पड़ेगा। इस मौके पर सुुनील तोमर, नवीन तोमर, शूरवीर तोमर, वीरेंद्र चौहान, विनय चौहान, हुकम सिंह, ध्यान सिंह, विजय वर्मा, आकाश, विनोद, रिहान, समीर अंसारी, नरेश पुंडीर, अजीत रावत, संदीप, मोहित कश्यप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें