फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन न मिलने पर भड़के शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल विवि शिक्षक संघ (ग्रूटा) ने नवंबर माह के बाद से अशासकीय महाविद्यालयों के शिक्षकों को वेतन न मिलने पर आक्रोश जताया है। उन्होंने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत को ज्ञापन भेजकर वेतन दिलाने की मांग की है। जल्द वेतन न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी। उधर, श्री गुरु रामराय कॉलेज शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ ने भी दो माह से वेतन न मिलने पर नाराजगी जताई है।
विज्ञापन

ग्रूटा के सचिव डॉ. डीके त्यागी ने बताया कि संगठन ने उच्च शिक्षा राज्य मंत्री को ज्ञापन भेजा गया है। बताया कि नवंबर के बाद से वेतन न मिलने से उनके सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। कई बार मांग के बावजूद शिक्षकों को वेतन नहीं दिए जाने से उनमें काफी आक्रोश है। उन्होंने शिक्षकों को जल्द से जल्द वेतन दिलाने की मांग की। इस दौरान अध्यक्ष डॉ. वीपी सिंह, डॉ. किरन सूद, डॉ. आलोक अग्रवाल, डॉ. हर्षवर्धन पंत, डॉ. प्रीती आत्रेय आदि मौजूद थे। वहीं, दूसरी ओर शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष भगवान सिंह ने दो माह से वेतन न दिए जाने की बात कही। उन्होंने भी वेतन जल्द दिलाने की मांग की, जिससे उन्हें आर्थिक समस्याओं से न जूझना पड़े। इस अवसर पर संगठन के उपाध्यक्ष श्याम सिंह पुंडीर, गोविंद सिंह रावत, परमानंद जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें