फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘खेलो इंडिया’ में उतराखंड को दो स्वर्ण समेत चार पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

पहली बार आयोजित खेलो इंडिया अंडर-17 नेशनल स्कूल गेम्स में शनिवार को उत्तराखंड के एथलीटों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण समेत कुल चार पदक अपने नाम किए। चमोली जिले के परमजीत सिंह और मानसी नेगी ने स्वर्ण पदक हासिल किया। जबकि, ऊधमसिंह नगर के मुकेश कुमार ने रजत और सुमित ने कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।
शनिवार को नई दिल्ली में आयोजित पांच हजार मीटर पैदल चाल में राजकीय इंटर कॉलेज बैरांगना, चमोली के परमजीत सिंह ने स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में बीआरआर इंटर कॉलेज, आनंदखेड़ा के मुकेश कुमार ने रजत अपने नाम किया। वहीं, बालिका वर्ग की तीन हजार मीटर पैदल चाल में हाईस्कूल नैग्वाड़ी, चमोली की मानसी नेगी ने स्वर्ण जीता। वहीं, रेसलिंग के 54 किग्रा भार वर्ग में एमआईएसएस मिस्सरवाला, ऊधमसिंह नगर के 10वीं के छात्र सुमित कुमार ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अब तक उत्तराखंड की टीम कुल सात पदक अपने नाम कर चुकी है। इससे पहले 31 दिसंबर को उद्घाटन अवसर पर हुई 1500 मीटर दौड़ में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के अनु कुमार ने स्वर्ण पदक जीता था। अनु ने 800 मीटर दौड़ में भी स्वर्ण अपने नाम किया। जबकि, तीन हजार मीटर दौड़ में प्रदेश के सिद्धार्थ रजत पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें